Move to Jagran APP

बिहार: नीतीश के MLA को आई फिल्म शोले की याद, बोले-मेरे पास लाइसेंसी बंदूक, मार दूंगा गोली

Bihar Politics भागलपुर के नवगछिया इलाके के गोपालपुर के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल हमेशा अपनी बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। जदयू में रहकर भी नीतीश कुमार की भी आलोचना करने से नहीं चुकते। इस बार उन्‍होंने बंदूक उठाने की बात कही है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 09:44 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 07:15 AM (IST)
बिहार: नीतीश के MLA को आई फिल्म शोले की याद, बोले-मेरे पास लाइसेंसी बंदूक, मार दूंगा गोली
गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Politics: बिहार में गोपालपुर से जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उन्‍होंने जदयू और भाजपा की भी काफी आलोचना की है। यहां तक कि वे कई बार राजद की प्रशंसा भी कर चुके हैं। वे मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की भी आलोचना करने से नहीं कतराते। जब उन्‍हें बिहार में मंत्री नहीं बनाया गया तो उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की भी आलोचना की थी। लेकिन इस बार उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की है। उन्‍होंने कहा कि बिहार में सुशासन है। अपराधियों को नियंत्रित किया जा रहा है। फिल्म शोले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां कोई जंगल थोड़ी न है। अगर कोई अपराधी मेरे सामने आ जाए तो मैं उन्‍हें गोली मार दूंगा। 

loksabha election banner

भड़-भड़ नहीं बोलते हैं नीतीश

गोपाल मंडल ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार हैं। उनके कार्यों की चर्चा देश और विदेशों में भी है। अंतर सिर्फ इतना है कि कि वे भड़-भड़ नहीं बोलते। जो भी बोलते हैं पूरी जानकारी लेने के बाद। इसलिए विवादों से नीतीश कुमार का कभी नाता नहीं रहता है। बिहार में उनके नेतृत्व में काफी परिवर्तन हुआ है। सुशासन की सरकार है। उन्‍होंने कहा कि झारखंड के अलग होने के बाद बिहार में कुछ भी नहीं था। नीतीश कुमार ने पुल-पुलिया, जल-नल सबकुछ दिया।

यहां चलेगा सिर्फ नीतीश मॉडल

जब गोपाल मंडल से पूछा गया कि बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है। क्‍या यहां भी यूपी के योगी मॉडल की जरूरत है। इसपर विधायक गोपाल मंडल काफी गुस्‍से और तैश में आ गए। उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ नीतीश मॉडल चलेगा, योगी मॉडल की जरुरत नहीं है। अपराध कहां नहीं है? कानून का सख्ती से यहां पालन होता है, कानून की डर से अपराधी भाग चले जाते हैं। उन्‍होंने गुस्‍से में कहा कि अपराध करने वाले अगर उनके सामने आ जाए तो हम भी उसे मार देंगे। हमारे पास भी लाइसेंसी बंदूक है।

पहाड़ी और जंगल एरिया भी काफी कम

उन्‍होंने कहा यहां कोई मलखान सिंह और फूलन देवी नहीं है। कोई शोले फिल्म नहीं है। पहाड़ी और जंगल एरिया भी काफी कम है। खूंखार बदमाश यहां नहीं है। यहां योगी मॉडल की जरुरत नहीं है। यहां किसानों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं को लागू करा रहे हैं। बिहार का विकास हो रहा है। यह सब नीतीश जी का करामात है। यहां बदमाशों को काबू पाने के लिए एसटीएफ ही काफी है?

आप भी कभी कभार अपने नेता नीतीश कुमार से नाराज हो जाते हैं?

इस सवाल के जवाब में कि उन्‍होंने कहा कि नहीं-नहीं। ऐसा कभी नहीं हो सकता। नीतीश कुमार ने उन्‍हें दियारा की तपती भूमि से राजनीति में लाए हैं। गरीब के बेटे को नेता बनाया है। आज न कल वे बिहार में मंत्री भी बना देंगे। 

बीजेपी बड़ी पार्टी है, इससे क्या नीतीश कुमार पर प्रेशर बन रहा है?

विधायक ने कहा नहीं, बिल्कुल नहीं। नीतीश कुमार पर कोई प्रेशर बना ही नहीं सकता। वह तो इस बार मुख्यमंत्री बनना भी नहीं चाह रहे थे। नीतीश कुमार को एक सीमा तक झुकाया जा सकता है, उनके लिए कुर्सी कोई मायने नहीं रखता। वे बिहार में विकास के प्रति समर्पित हैं.


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.