Move to Jagran APP

Bihar Politics : हमले के बाद पूर्व सांसद सरफराज आलम ने की अतिरिक्त सुरक्षा की मांग, RJD ने साधा सरकार पर निशाना

Bihar Politics - अररिया के पूर्व सांसद सह पूर्व राज्य मंत्री सरफराज आलम की गाड़ी पर हुए हमले के बाद उन्होंने प्रशासन से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। पूर्व सांसद ने कहा कि हमले के समय जोरदार धमाका हुआ था। इससे उनकी गाड़ी का शीशा भी टूट गया।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 06:29 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 06:29 PM (IST)
Bihar Politics : हमले के बाद पूर्व सांसद सरफराज आलम ने की अतिरिक्त सुरक्षा की मांग, RJD ने साधा सरकार पर निशाना
Bihar Politics - पूर्व सांसद सरफराज आलम।

 जागरण टीम, अररिया : Bihar Politics -  'मेरे ऊपर हुए हमले पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन को चाहिए था कि जल्द से जल्द मामले पर कार्रवाई हो। मैं बाल-बाल बच गया। पटना से अररिया लौट रहा था। अतिरिक्त सुरक्षा की भी मांग करता हूं।' अररिया के पूर्व सांसद सांसद सह पूर्व राज्य मंत्री सरफराज आलम ने उक्त मांग करते हुए अपने ऊपर हुए हमले के बारे में बताया। 

loksabha election banner

पूर्व सांसद ने कहा कि वे देर रात पटना से अररिया लौट रहे थे। इसी बीच नरपतगंज थाना क्षेत्र के राजगंज पेट्रोल पंप के आसपास अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक जोरदार धमका हुआ था, इससे उनकी गाड़ी का शीशा भी टूट गया था। पूर्व सांसद ने जान का खतरा बताते हुए प्रशासन से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना कि सुरक्षा को लेकर कई बार मैंने आईजी सहित जिले के अधिकारियों को लिखा है लेकिन सुरक्षाकर्मी मुहैया नहीं कराया गया है। अभी उनके पास सिर्फ एक ही सरकारी सुरक्षाकर्मी है।

सरफराज आलम के बारे में...

  • सरफराज आलम तस्लीमुद्दीन के बेटे हैं।
  • वे अररिया लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद हैं।
  • जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं।
  • वर्ष 2010 और 2015 में वह जनता दल यूनाइटेड के टिकट से जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से विधायक बार चुने गए।
  • तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद अररिया लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुआ।
  • 2018 में हुए उपचुनाव में आलम ने 61000 वोट से एमपी का चुनाव जीता था।

राजद ने साधा निशाना 

पूर्व सांसद सरफराज आलम पर बीते दिनों जानलेवा हमला किये जाने की घोर निंदा करते हुए राजद प्रखंड अध्यक्ष मुनेश्वर कुमार मुन्ना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा वर्तमान सरकार में अपराधी बेलगाम हो चुका है। अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े गोली कांड, लूट आदि घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनी बैठी है। पुलिस प्रशासन अपराधियों पर लगाम लगाने में विफल साबित दिख रहा है। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार में बराबर इस तरह की घटना अंजाम दिया जा रहा है। वत्र्तमान सरकार में राज्य में जंगलराज स्थापित हो चुका है।आम लोग भय के माहौल में जीने को विवश है। दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा गोली कांड किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व सांसद पर जानलेवा करने वाले अपराधियों की जल्द गिरफ्तार की जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.