Move to Jagran APP

बिहार नगर निगम चुनाव 2022 : चार अप्रैल 2008 के बाद तीसरा बच्चा हुआ है तो नामांकन का पर्चा हो जाएगा कैंसिल

बिहार नगर निगम चुनाव 2022 नगर निगम और नगर पंचायत चुनाव की तैयारी की जा रही है। तीन बच्‍चे के माता पिता के लिए इस बार चुनाव लड़ना परेशानी का कारण बन रहा है। हालांंकि तीसरा बच्‍चा अगर 2008 के पहले हुआ है तो वे चुनाव लड़ सकते हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 14 Sep 2022 08:19 AM (IST)Updated: Wed, 14 Sep 2022 08:19 AM (IST)
बिहार नगर निगम चुनाव 2022 : चार अप्रैल 2008 के बाद तीसरा बच्चा हुआ है तो नामांकन का पर्चा हो जाएगा कैंसिल
बिहार नगर निगम चुनाव 2022 : प्रत्‍याशियों के लिए नियम।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार नगर निगम चुनाव 2022 : तीन बच्चे वाले नगरपालिका का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। छह माह से जेल में बंद रहने वाले और छह माह से फरार व्यक्ति भी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। चार अप्रैल 2008 के बाद अगर किसी को तीसरा बच्चा हुआ है तो वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। चुनाव लड़ने वालों को शपथ पत्र देना होगा कि उनके पास होल्डिंग टैक्स आदि का बकाया नहीं है। बकाया रखने वालों को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं होगी। सभी उम्मीदवारों को नामांकन के साथ ही व्यय पंजी का संधारण करना होगा।

loksabha election banner

जिला द्वारा निर्धारित राशि के अनुसार व्यय पंजी का संधारण करना होगा। व्यय पंजी मतगणना के बाद जमा करना होगा। चुनाव के दौरान कोविड के नियमों का पालन करना होगा। प्लास्टिक का उपयोग नहीं होगा। लाउडस्पीकर के उपयोग के लिए अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेनी होगी।नगरपालिका चुनाव को लेकर पांच सितंबर से ईवीएम का प्रथत स्तरीय जांच प्रारंभ हो जाएगा। जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी स्वेता कुमारी ने बताया कि तीन पदों के लिए चुनाव होगा। मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व पार्षद के लिए चुनाव होगा। हर पद के लिए एक-एक ईवीएम होगा। मतदान केंद्र पर पीठासीन पदाधिकारी के साथ पी-1, पी-2 व पी-3 रहेंगे। आदर्थ बूथ, महिला बूथ के अलावा सेल्फी प्वाइंट होगा।

सुल्तानगंज नगर परिषद से एक ने दाखिल किया पर्चा

सुल्तानगंज नगर परिषद के वार्ड 20 से एक महिला राधा देवी ने मंगलवार को पर्चा दाखिल किया। अकबरनगर नगर पंचायत से अभी तक एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। मंगलवार को भी कई लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए एनआर कटाया। सुल्तानगंज के लिए 25 लोगों ने, जबकि अकबरनगर के लिए 14 लोगों ने एनआर कटाया।सुल्तानगंज में मुख्य पार्षद पद के लिए एक भी एनआर नहीं कटाया गया। उप मुख्य पार्षद पद के लिए तीन और पार्षद पद के लिए 22 लोगों ने सदर अनुमंडल कार्यालय के नजारत से रसीद कटाया। अकबरनगर नगर पंचायत क्षेत्र के लिए मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद पद के लिए एक-एक एनआर कटाया गया। जबकि पार्षद पद के लिए 12 एनआर कटाया गया। अभी तक सुल्तानगंज से मुख्य पार्षद के लिए कुल सात, उप मुख्य पार्षद पद के लिए आठ और पार्षद के लिए 42 लोगों ने एनआर कटाया है। अकबरनगर नपं के लिए मुख्य पार्षद के लिए कुल चार, उप मुख्य पार्षद पद के लिए पांच और पार्षद पद के लिए 29 लोगों ने एनआर कटाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.