Move to Jagran APP

Bihar Lockdown Extension Update: कुछ ही देर में होगा फैसला, लॉकडाउन-5 में अनलॉक की प्रक्रिया होगी शुरू

Bihar Lockdown Extension or Unlock Update बिहार में लॉकडाउन पांच पर कुछ ही देर में फैसला होगा। आज दोपहर बाद आपदा प्रबंधन समूह की बैठक होगी। लॉकडाउन-4 आज समाप्‍त होगा। लोगों ने कहा कि अब अनलॉक की भी प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 08:37 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 09:33 AM (IST)
Bihar Lockdown Extension Update: कुछ ही देर में होगा फैसला, लॉकडाउन-5 में अनलॉक की प्रक्रिया होगी शुरू
भागलपुर में लॉकडाउन के दौरान लगाया गया बांस-बल्‍ला।

भागलपुर, ऑनलाइन डेस्‍क। Bihar Lockdown Extension or Unlock Update कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण बिहार में लॉकडाउन लगा हुआ है। अभी लॉकडाउन का चौथा चरण है। यह चरण आज यानी 8 जून को समाप्‍त हो गया। आज ही लॉकडाउन पांच की घोषणा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार एक सप्‍ताह के लिए लॉकडाउन पांच भी बिहार में लगाया जाएगा। लेकिन इसमें कुछ रियायतें दी जाएगी। इस कारण व्‍यापारियों को कुछ राहत है। हालांकि शिक्षण संस्‍थान बंद रहेंगे। सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा।

loksabha election banner

उम्‍मीद जताई जा रही है कि दोपहर बाद आपदा प्रबंधन समूह की बैठक होगी। इसके मुख्‍य सचिव त्रिपुरारी शरण उपस्थित रहेंगे। लॉकडाउन पांच एक सप्‍ताह के लिए लागू होने की संभावना है, हालांकि इसमें अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। लॉकडाउन के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्‍या में कमी आयी है। इसके प्रसार में रोकने में बल मिला है।

भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने कहा कि आज होने वाली बैठक पर उनकी भी नजर है। आपदा प्रबंधन समूह की बैठक लॉक‍डाउन-5 पर निर्णय होंगे। उसे अमल किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि लॉकडाउन का बेहतर परिणाम मिले हैं, संक्रमितों की संख्‍या कमी है। उन्‍होंने कहा कि उम्‍मीद यह है कि लॉकडाउन-5 लगने के साथ ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्‍होंने कहा कि कोरोना रोधी टीका अभी सभी को नहीं लगाया गया है। टीकाकरण की गति तेज है। हालांकि कुछ जगहों से टीकाकरण का विरोध हो रहा है, इसके लिए लोगों को जाकर समझाया जा रहा है। शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्‍य है।

बिहार में बीते पांच मई से ही लागू लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन चार चरणों में लगाया गए। आज तक लॉकडाउन चार है। भागलपुर के सांसद, विधायक सहित अन्‍य जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि लॉकडाउन जारी रहे, लेकिन अनलॉक की भी प्रक्रिया शुरू हो। सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि बिहार में लॉकडाउन के कारण कोरोना का प्रसार कम हुआ है। इस कारण अभी लॉकडाउन रहे, लेकिन अब लोगों को रियायतें मिलनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.