प्रेमिका ने फोन कर घर आने से रोका, बोलीं- नहीं आना जानू, मार देंगे सभी तुमको, पर नहीं माने प्रेमी, हो गई बड़ी घटना
बिहार के अररिया में एक बड़ी घटना घटी है। यहां प्रेमिका के सामने ही प्रेमी को जान से मार दिया गया। हत्या का आरोप प्रेमिका के स्वजनों पर है। प्रेमी के शव के सामने प्रेमिका का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
जागरण संवाददाता, अररिया। बिहार के अररिया में प्रेमिका के सामने प्रेमी की हत्या कर दी गई। हत्या प्रेमिका के स्वजनों ने की है। घटना से बाद प्रेमिका का हाल काफी बुरा है। पुलिस ने प्रेमिका के स्वजनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या काफी विभत्स रूप में की गई, जिसकी लोगों ने खूब आलोचना की। एक प्रेम प्रसंग का अंत कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, अररिया में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को लड़की के स्वजनों ने हत्या कर दी। जैसे ही प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचे, पहले से तैयार लड़की के स्वजनों ने उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद देखा कि उसी सांस अभी चल रही है तो करंट लगाकर मार डाला। काफी देर तक युवक को बांधकर पिटाई करता रहा। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के खरसाही पंचायत के बढ़ोआ गांव की है।
अपनी प्रेमिका के घर आए भरगामा थाना क्षेत्र के रहरिया गांव निवासी उमेश यादव के पुत्र छोटू कुमार को लड़की के माता पिता, भाई तथा जीजा ने मिलकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार दलबल के साथ वहां पहुंचे। हत्या आरोपित लड़की के पिता तथा भाई को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया।
लोगों ने बताया कि दो साल से लड़की घर उस युवक का आना-जाना लगा रहता था। मंगलवार को युवक की हत्या करने की साजिश रची गयी। हत्या की आशंका को देखते हुए लड़की ने अपने प्रेमी को फोन कर कहा कि तुम मेरे घर नहीं आना। तुम्हारे जान को खतरा है। सभी लोग तुम्हें जान से मारना चाह रहे हैं। इसलिए तुम घर से भाग जाओ। यहां भी नहीं आना। लेकिन युवक लड़की से मिलने पहुंच गया। उसे क्या पता कि सच में मार दिया जाएगा। प्रेमिका के सामने ही उसकी हत्या कर दी गई। लड़की लगातार उसकी रक्षा करने का प्रयास कर रही थी। लेकिन सभी ने उसे पकड़कर रखा लिया। प्रेमिका के सामने ही प्रेमी की मौत हो गई। प्रेमी के शव से लिपटकर प्रेमिका खूब रोने लगी। वह बार-बार बेहोश हो रही है। वह बोल रही है कि अब वे भी जिंदा नहीं रहेंगे। प्रेमी के साथ ही मर जाएंगे। आसपास के लोग लड़की को समझा रहे हैं। प्रेमिका अपने प्रेमी के शव के पास से हट नहीं रही है। वह शव के साथ पोस्टमार्टम हाउस चली गई।