Move to Jagran APP

Bihar flood news updates: भागलपुर और कहलगांव में फिर बढऩे लगी गंगा, कट कर समा रहे गांव

Bihar flood news updates दोबारा बाढ़ आने की आशंका से सहमे लाखों लोग। बारिश ने बढ़ाई परेशानी रजंदीपुर फरका शंकरपुर में कटाव हुई तेज। गुरुवार रात तक खतरे के निशान से 63 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच जाएगी कहलगांव में गंगा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 02 Sep 2021 09:21 AM (IST)Updated: Thu, 02 Sep 2021 09:21 AM (IST)
Bihar flood news updates: भागलपुर और कहलगांव में फिर बढऩे लगी गंगा, कट कर समा रहे गांव
01 फीट खतरे के निशान से नीचे बह रही है भागलपुर में गंगा।

जागरण टीम, भागलपुर/ कहलगांव। भागलपुर और कहलगांव में फिर गंगा का जलस्तर बढऩे लगा है। इससे एक बार बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि पुर्वानुमान भी पानी के बढऩे का है। हालांकि अभी भागलपुर में कोई खतरा नहीं है। यहां गंगा खतरे के निशान से एक फीट नीचे बह रही है।

loksabha election banner

सबौर और नाथनगर में बाढ़ राहत शिविर बंद

सबौर, नाथनगर आदि जगहों पर बाढ़ राहत शिविर बंद हो गया है। बाढ़ पीडि़त अपने अपने घरों को फिर से जोड़ते हुए जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। उस पर फिर से बाढ़ की आशंका से गंगा किनारे के लोग भयभीत हो गए हैं। अगर फिर से बाढ़ आ गई तो लोगों पर फिर से मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ेगा। कई लोग तो पलायन करने की सोचने लगे हैं।

कई जगह कटाव

गंगा में कटाव की रफ्तार भी तेज हो गई है। रजंदीपुर, फरका, शंकरपुर आदि गांवों में कटाव हो रहा है। इस बीच, पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने भी बाढ़ पीडि़तों की परेशानी बढ़ा दी हे। हालांकि बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने बताया कि ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। हल्की बारिश एक दो दिन हो सकती है।

कहलगांव में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

उधर, कहलगांव में गंगा खतरे के निशान से 49 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच चुकी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार की रात तक गंगा खतरे के निशान से 63 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच जाएगी। गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए बाढ़ से प्रभावित हुए गांव के लोग सहमे हुए हैं। हालांकि जलस्तर बढऩे से फिलहाल तोफिल, अनठावन आदि दियारा क्षेत्र में कटाव रुक गया है।

हियादतपुर के 58 घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश किया

खगड़िया के बागमती अभी भी उफान पर है। मानसी प्रखंड के अमनी पंचायत की हिदायतपुर गांव बागमती की बाढ़ की चपेट में है। वार्ड नंबर एक और दो में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जानकारी अनुसार 58 घरों में बाढ़ का पानी है। यहां प्रशासनिक स्तर पर पांच बड़ी नाव का परिचालन किया जा रहा है। मालूम हो कि गांव में दोबारा बाढ़ का पानी प्रवेश किया है। अब तक 250 लोगों को जीआर राशि दी गई है। दोबारा बाढ़ का पानी आने से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। बाढ़ पीडि़त मध्य विद्यालय अमनी व तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। कार्तिक सदा, रामदेव सदा, चलितर सदा, लड्डूलाल सदा, अकलू चौधरी, गंगा चौधरी, अरुण चौधरी आदि ने बताया कि जीआर राशि दी गई है। नावें चलाई जा रही है। इनलोगों ने प्लास्टिक शीट देने, सूखा राशन और मवेशी चारा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पशुपालकों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.