Move to Jagran APP

Bihar flood news: भागलपुर डीएम से गुहार, प्‍लीज... कहारपुर को बचा लीजिए सरकार

Bihar flood news भागलपुर का नवगछिया इलाके में बाढ़ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पक्का शौचालय नदी में समा गया। दर्जनों घरों पर मंडरा रहा कटाव का खतरा। मक्का व धान लगे खेत नदी में समा रहे मचा है त्राहिमाम।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 12:00 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 12:00 PM (IST)
Bihar flood news: भागलपुर डीएम से गुहार, प्‍लीज... कहारपुर को बचा लीजिए सरकार
बाढ़ के कारण दर्जनों घरों पर मंडरा रहा कटाव का खतरा।

संवाद सूत्र, बिहपुर/खरीक (भागलपुर)। भागलपुर के नवगछिया इलाके में बाढ़ का कहर बरपा हुआ है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। बिहपुर प्रखंड की हरियो पंचायत के कहारपुर गांव में कोसी का कटाव जारी है। मंगलवार को एक पक्का शौचालय नदी में समा गया। दर्जनों घरों पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है, जो कभी भी कोसी नदी में विलीन हो सकता है। मक्का व धान लगे खेत नदी में समा रहे हैं। ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन को फोनकर गांव को बचा लेने की गुहार लगाई।

loksabha election banner

ग्रामीणों ने डीएम को कटाव की जानकारी दी। बताया कि यहां तीव्र गति से कटाव हो रहा है। पर, कटवारोधी कार्य नहीं किया जा रहा। कटाव पीडि़तों को भी किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली है। दर्जनों लोग कटाव से विस्थापित हो चुके हैं। इतनी ही संख्या में नए लोग विस्थापित होने के कगार पर हैं। गांव से लोगों का पलायन जारी है। जल संसाधन विभाग गंभीर नहीं है। लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। सरकारी राहत व मुआवजा के नाम पर कुछ नहीं मिला। कटाव का यही आलम रहा तो कहारपुर गांव नक्शे से समाप्त हो जाएगा। पूरे गांव में त्राहिमाम मचा है। अब आप ही से आस है सरकार।

खरीक में नहीं थम रहा कटाव का कहर

खरीक प्रखंड में कोसी नदी का कटाव थम नहीं रहा। मैरचा, चोरहर, सिंहकुंड के बाद अब लोकमानपुर पंचायत के बालू टोला में भी कटाव की रफ्तार तेज हो गई है। ग्रामीणों ने कहा कि कटाव नहीं रुका तो पूरा गांव कोसी में विलीन हो जाएगा। मैरचा में कई घर नदी के मुहाने पर आ गए हैं, जो कभी भी जमींदोज हो सकते हैं। चोरहर और सिंहकुंड गांव में कटाव के भय से लोगों का पलायन जारी है। गांव छोड़कर लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि दिनों-दिन कटाव की रफ्तार तेज होती जा रही है। इससे इस बड़ी तबाही तय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.