Move to Jagran APP

Bihar election 2020 result: कटिहार में किनकी बचेगी ताज, कौन होंगे बेताज, फैसला कल

Bihar election 2020 result कटिहार में इस बार किसके सिर सजेगी ताज इसका फैसला कल होने जा रहा है। अभी तीन सीटों पर कांग्रेस एक पर राजद दो पर भाजपा व एक पर माले का है कब्जा। मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 09:44 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 09:44 PM (IST)
Bihar election 2020 result: कटिहार में किनकी बचेगी ताज, कौन होंगे बेताज, फैसला कल
कटिहार में बज्रगह के बाहर की गई बैरिकेडि़ग।

कटिहार, जेएनएन। Bihar election 2020 result: किनकी ताज बचेगी और कौन बेताज होंगे, इसके फैसले की घड़ी भी अब आ गई है। मंगलवार को दोपहर तक इसका फैसला हो जाएगा। जिले के सात विधानसभा सीट में फिलहाल तीन सीट पर कांग्रेस का कब्जा है तो दो पर भाजपा का। एक-एक सीट पर राजद व भाकपा माले का कब्जा है। जबकि गत विधानसभा चुनाव में कदवा से कांग्रेस के शकील अहमद खान, मनिहारी से मनोहर प्रसाद सिंह व कोढ़ा से पूनम पासवान विजयी रही थी। कटिहार सदर से भाजपा के तारकिशोर प्रसाद व प्राणपुर से दिवंगत मंत्री बिनोद कुमार ङ्क्षसह चुनाव जीते थे। बरारी सीट से राजद के नीरज यादव व बलरामपुर से भाकपा माले के महबूब आलम चुनाव जीते थे। छह निवर्तमान विधायक अबकी भी मैदान में हैं। प्राणपुर से गत चुनाव में जीते दिवंगत मंत्री बिनोद कुमार ङ्क्षसह की पत्नी निशा ङ्क्षसह मैदान में है। फिलहाल छह में कितने विधायक अपनी ताज बचा पाते हैं, यह मंगलवार को ही पता चलेगा।

loksabha election banner

वहीं, मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र के आसपास भारी संख्‍या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पचास मीटर के दायरे में किसी को आने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही बिना पास के मतदान केंद्र के अंदर इंट्री नहीं दी जाएगी। इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। 

किस विधानसभा में किनके बीच है टक्कर

कटिहार सदर विधानसभा क्षेत्र

1- तारकिशोर प्रसाद- भाजपा

2- डा. रामप्रकाश महतो- राजद

कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र

1- पूनम पासवान- कांग्रेस

2- कविता देवी- भाजपा

बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र

1- महबूब आलम- भाकपा-माले

2- वरुण कुमार झा- वीआईपी

बरारी विधानसभा क्षेत्र

1- नीरज यादव- राजद

2- विजय ङ्क्षसह- जदयू

3- विभाष चंद्र चौधरी- लोजपा

कदवा विधानसभा क्षेत्र

1- डा. शकील अहमद खान- कांग्रेस

2- चंद्रभूषण ठाकुर--- लोजपा

3- सूरज प्रकाश राय- जदयू

मनिहारी विधानसभा क्षेत्र

1- मनोहर प्रसाद सिंह- कांग्रेस

2- शंभू सुमन---- जदयू

3- अनिल उरांव- लोजपा

प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र

1- निशा सिंह- भाजपा

2- तौकीर आलम- कांग्रेस

3- इशरत परवीन- निर्दलीय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.