Move to Jagran APP

Bihar Election 2020 Result : जमुई में मतों में भारी गिरावट के बाद भी एनडीए का क्लीनस्वीप

Bihar Election 2020 Result जमुई में महागठबंधन के मतों में 10480 वोटों का इजाफा भी किसी एक सीटों पर बढ़त दिलाना तो दूर जीती हुई सीटों को भी बचा पाना मुश्किल हो गया। जमुई सीट पर इस बार भाजपा के उम्‍मीदवार ने जीत दर्ज की।

By Amrendra TiwariEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 05:07 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 05:07 PM (IST)
Bihar Election 2020 Result :  जमुई में मतों में भारी गिरावट के बाद भी एनडीए का क्लीनस्वीप
जमुई सीट पर विजयी भाजपा की श्रेयसी सिंह।

जमुई [अरविंद कुमार सिंह]। Bihar Election 2020 Result:  2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में एनडीए को 118000 मत कम मिले, बावजूद इसके जिले की चार में से तीन सीटों पर जीत हासिल हुई। मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के लिहाज से देखें तो यह आंकड़ा एक लाख 36 हजार के करीब पहुंच जाता है। इसके विपरित महागठबंधन के मतों में 10480 वोटों का इजाफा भी किसी एक सीटों पर बढ़त दिलाना तो दूर, जीती हुई सीटों को भी बचा पाना मुश्किल हो गया। 2015 विधानसभा चुनाव की तुलना में जदयू से अलग होने के बाद भी महागठबंधन के वोटों में मामूली 16000 मतों की गिरावट दर्ज की गई। जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में जदयू के शामिल होने के बाद महज 46000 वोटों का इजाफा यह बताने के लिए पर्याप्त है कि विधानसभा चुनाव में एनडीए मतों में भारी बिखराव हुआ है। हालांकि तमाम बिखराव के बाद भी एनडीए को बड़ी जीत मिली और जिले में चारों सीटों पर कब्जा हो गया।

loksabha election banner

4000 कम वोट पा कर भी एनडीए का लहराया परचम

सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार को 2015 विधानसभा चुनाव की तुलना में 4000 कम 47061 मत मिले। इसके बावजूद जीत की माला एनडीए प्रत्याशी प्रफुल्ल कुमार मांझी के गले आई। 2015 के चुनाव में लोजपा उम्मीदवार सुभाष पासवान को 51102 वोट प्राप्त कर भी कांग्रेस के उम्मीदवार सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी से पराजय का सामना करना पड़ा था। तब बंटी चौधरी को 59092 मत मिले थे। इस चुनाव में बंटी को 41000 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

11000 अधिक वोट लाकर भी एनडीए तीसरे नंबर पर

चकाई विधानसभा क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार संजय प्रसाद को 39319 वोट मिले जो कि 2015 की तुलना में 11000 अधिक है। इसके बावजूद मुख्य मुकाबले से एक कदम दूर रह गए और फिर से एनडीए तीसरे स्थान पर रहा। उक्त चुनाव में लोजपा प्रत्याशी विजय ङ्क्षसह को 28535 मत मिले थे। निर्दलीय प्रत्याशी सुमित कुमार के खाते में इतने ही मतों की बढ़ोतरी उन्हें जीत का ताज पहना दिया जबकि सावित्री देवी के वोटों में तकरीबन 2000 की गिरावट ने उन्हें दूसरी बार विधानसभा पहुंचने से रोक दिया।

तमाम रिकॉर्ड तोड़ कर भी राजेंद्र को नहीं मिला राज

झाझा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार राजेंद्र यादव ने अब तक के महागठबंधन को प्राप्त वोटों का तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। इसके बावजूद कांटे के मुकाबले में राजेंद्र परास्त हो गए और राज नहीं मिल सका। यहां राजेंद्र को 75,293 मत प्राप्त हुआ। जो कि 2015 की तुलना में तकरीबन 32000 तथा 2019 लोकसभा चुनाव से तकरीबन 24000 ज्यादा है। यहां बता दें कि 2015 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार को 43,451 तथा 2019 लोकसभा चुनाव में 51,258 मत मिले थे। यहां निर्वाचित उम्मीदवार दामोदर रावत को बीते विधानसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को प्राप्त 65537 वोटों से 11,435 ज्यादा 76972 मत मिले। जो कि बीते लोकसभा चुनाव से 24000 कम है।

लोकसभा चुनाव से 9000 पीछे खिसक गया महागठबंधन का वोट

महागठबंधन की सबसे बुरी स्थिति जमुई विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां राजद प्रत्याशी विजय प्रकाश को 41 हजार से अधिक मतों से जहां हार का सामना करना पड़ा। वहीं 2015 विधानसभा चुनाव की तुलना में 30,000 वोट कम मिले। 2019 लोकसभा चुनाव में एकतरफा लड़ाई के बावजूद भूदेव चौधरी को जमुई विधानसभा क्षेत्र में 47553 वोट मिले थे। लेकिन, इस चुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार को प्राप्त वोट 38554 उससे भी 8999 वोट नीचे खिसक कर सिमट गया।

2019 लोकसभा चुनाव में दोनों गठबंधन को विधानसभा वार प्राप्त मत

विधानसभा एनडीए महागठबंधन

सिकंदरा 81767 47384

जमुई 99113 47553

झाझा 99487 51258

चकाई 88028 43695

कुल मत 368395 189890

2015 विधानसभा चुनाव का आंकड़ा

विधानसभा एनडीए महागठबंधन

सिकंदरा 51102 59092

जमुई 58328 66527

झाझा 65535 43451

चकाई 28535 47064

कुल 2,03,502 - 2,16,134

2020 विधानसभा चुनाव परिणाम

विधानसभा एनडीए महागठबंधन अन्य

सिकंदरा 47061 41556

जमुई 79603 38554

झाझा 76972 75293

चकाई 39319 44967 45548

कुल मत 2,49955 - 200370

जिले में दोनों गठबंधन को प्राप्त मत

2020 2019 2015

एनडीए 249955-368395-203502

महागठबंधन-200370-189890-216134


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.