Move to Jagran APP

Bihar Election 2020: मधेपुरा में 55 पुरुष व पांच महिला प्रत्याशी हैं मैदान में, सबसे अधिक 22 बिहारीगंज में

Bihar Election 2020 मधेपुरा में मतदान शांति से चल रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इस बार मधेपुरा जिले में कुल 60 प्रत्याशी मैदान में है। इसमें पांच महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 09:52 AM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 09:52 AM (IST)
Bihar Election 2020: मधेपुरा में 55 पुरुष व पांच महिला प्रत्याशी हैं मैदान में, सबसे अधिक 22 बिहारीगंज में
मतदान के बाद खुशी का इजहार करते वोटर।

मधेपुरा, जेएनएन।Bihar Election 2020:  जिले के चारों विधानसभा में कुल 60 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को हो रहा है। चुनाव में 55 पुरुष व पांच महिला प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहीं हैं।

loksabha election banner

जिले के 1869 मतदान केंद्रों पर चल शांति से चल रहा मतदान

12,94,647 मतदाता जिले के 1869 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 6,07,302 व पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,56,196 है। थर्ड जेंडर 37 हैं। प्रथम बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या 20,446 व 80 वर्ष से अधिक उम्र के 16,049 वोटर हैं।

1869 बूथों पर हो रही वोटिंग

विधानसभा चुनाव को लेकर सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1849 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मधेपुरा विधान सभा क्षेत्र में 472, बिहारीगंज 452, आलमनगर 509 व सिंहेश्वर में 436 मतदान केंद्र हैं। सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मतदान करने में कोई परेशानी न हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। वही, मतदान को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। महिलाएं भी सुबह से कतार में मतदान में खड़ी हैं। हालांकि, सुबह कुछ बूथों पर मतदाताओं की भीड़ कम देखने को मिल रही है। ग्रामीण इलाकों में भी मतदान को लेकर उत्साह चरम पर है।

सबसे अधिक मतदाता आलमनगर विधानसभ क्षेत्र में

जिले के चारों विधानसभा में सबसे अधिक वोटर आलमनगर में है। यहां 3,35,249 मतदाता है। इसमें 1,75,230 पुरुष, 1,60,010 महिला व नौ अन्य मतदाता हैं। बिहारीगंज में कुल मतदाताओं की संख्या 3,03,929 है। इसमें पुरुष 1,57,429, महिला 1,46,491 व नौ अन्य मतदाता हैं। इसी प्रकार मधेपुरा विधानसभा में 3,23,601 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 1,67,771 पुरुष, 1,55,820 महिला व 10 अन्य मतदाता हैं। सिंहेश्वर विधानसभा में 3,02,756 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,57,766 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,44,981 है। वहीं नौ अन्य भी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.