Bihar Election 2020: पीएम ने की मखाने की ब्रांडिंग, कहा- लोकल उत्पादों पर करें फोकस
Bihar Election 2020 सहरसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने मखाने की खेती की खूब ब्रांडिंग की। उन्होंने कहा कि दीपावली व छठ में स्थानीय उत्पाद की खूब खरीदारी करें। साथ ही उन्होंने मखाने की भी ब्रांडिंग की।
सहरसा, जेएनएन। विधानसभा चुनाव के क्रम में मंगलवार को पटेल मैदान में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के हर जिले में विशेष किस्म का उत्पाद होता है। कोसी क्षेत्र का सहरसा व सुपौल मखाना और मधेपुरा आम उत्पादन के लिए विख्यात है। इन उत्पादों के प्रोसेङ्क्षसग और मार्केङ्क्षटग पर बल दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है।
उन्होंने कहा कि इससे यहां पर काफी लोगों को रोजगार मिलेगा और स्वरोजगार के भी अवसर पैदा होंगे। कहा कि जूट की खेती को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए अनाज और चीनी की पैङ्क्षकग के लिए जूट की बोरी को प्राथमिकता देने की रणनीति बनाई गई है। कहा कि इससे बिहार आगे बढ़ेगा। उन्होंने खुद मंच से वोकल फोर लोकल का नारा लगवाते हुए कहा कि पेंटिंग और रोजमर्रा के अन्य स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देकर सरकार गरीबों का जीवन बदलने की कोशिश में लगी है। जब स्थानीय उत्पाद दूर-दूर तक बिकेगा,तो इसका फायदा भी स्थानीय लोगों को ही मिलेगा। कहा कि बीते वर्षों में खादी को भी काफी बढ़ावा दिया गया। विगत 25 वर्षों में जितने खादी की खरीद नहीं हुई, उससे अधिक विगत पांच वर्ष में खादी उत्पाद बेचे गऐ, इससे कतीन बुनकरों का भी उत्साह बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने सहरसा के मंच से आगामी दीपावली व छठ के मौके पर स्थानीय उत्पाद का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों इस प्रयास से गरीबों के घर में भी दीवाली मनेगी, इससे आपकों भी संतुष्टि मिलेगी।
मोदी ने कहा सहरसावासी अहां के गोर लगै छी
भारतीय राजनीति के सधे महारथी के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थानीय लोकभाषा, कोसी क्षेत्र में किए गए कार्यों के अलावा आनेवाले दिनों की रणनीति के नाम पर कोसीवासियों पर सिक्का उछाला। उन्होंने माइक पर आने के साथ ही स्थानीय भाषा में जैसे ही कहा कि सहरसा वासी हम अहां के गोर लगै छी पंडाल में उपस्थित लोग प्रधानमंत्री के मुंह से स्थानीय भाषा सुनकर बेहद प्रसन्न हो उठे। कोसी क्षेत्र के बारे में उन्होंने कहा कि यहां आने पर नहीं बल्कि पहले से उन्हें जानकारी है कि इस क्षेत्र में मखाना की काफी खेती होती है। इससे इलाके की हालात में परिवर्तन हो सकता है। कोसी महासेतु की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने इस इलाके के लोगों का दशकों पूर्व का सपना साकार किया है। इस इलाके पर उनकी नजर है। नौजवानों को उत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी लक्ष्य और चुनौती ऐसी नहीं , जिसमें बिहार सफल नहीं हुआ। इस दशक में आधुनिक आत्मनिर्भर बिहार बनाने की जिम्मेवारी यहां के नौजवानों पर है। वहीं उन्होंने छठ व्रत की महत्ता को ध्यान में रखकर छठी मैया व छठ पर्व की चर्चा की।