Move to Jagran APP

बिहार विस उपचुनाव 2019 : नाथनगर और बेलहर क्षेत्रों में पदयात्रा कर जदयू प्रत्याशियों के लिए सुशील मोदी ने मांगे वोट Bhagalpur News

राज्य के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में एनडीए अटूट है। जबकि महागठबंधन बिखर गया है। एनडीए और यूपीए में 20 प्रतिशत मतों का अंतर है। राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 11:30 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 11:30 AM (IST)
बिहार विस उपचुनाव 2019 : नाथनगर और बेलहर क्षेत्रों में पदयात्रा कर जदयू प्रत्याशियों के लिए सुशील मोदी ने मांगे वोट Bhagalpur News
बिहार विस उपचुनाव 2019 : नाथनगर और बेलहर क्षेत्रों में पदयात्रा कर जदयू प्रत्याशियों के लिए सुशील मोदी ने मांगे वोट Bhagalpur News

भागलपुर / बांका [जेएनएन]। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी चुनावी दौरे में आज भागलपुर और बांका में कार्यक्रम हुआ। उन्‍होंने वहां बांका जिले के बेलहर विधानसभा में रोड शो किया। उन्होंने बेलहर विधानसभा उपचुनाव में राजग उम्मीदवार जदयू प्रत्याशी लालधारी यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इससे पहले उन्होंने पत्रकार सम्‍मेलन में राज्‍य सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार भी इसके लिए मदद कर रही है।

loksabha election banner

राज्य के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में एनडीए अटूट है। जबकि महागठबंधन बिखर गया है। एनडीए और यूपीए में 20 प्रतिशत मतों का अंतर है। इस कारण उपचुनाव में राज्य के पांचों विधानसभा एवं एक लोक सभा सीट पर राजग उम्मीदवार की जीत होगी। 17 अक्टूबर को वे सीएम नीतीश कुमार के साथ बेलहर और नाथनगर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ लोजपा नेता भी शामिल होंगे। श्री मोदी ने राज्य सरकार के क्रियाकलाप की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा के पीड़ितों की मदद के लिए 613 करोड़ की राशि दी है। और भी सहायता दी जाएगी। इस साल के 31 दिसम्बर तक 6 लाख किसानों को बिजली मुहैया कराई जाएगी। मोदी बेलहर विधानसभा के उम्मीदवार लालधारी यादव के समर्थन में रोड शो करने आए है। उनके साथ राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल भी थे।

राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को कहा कि बिहार में पांच विधानसभा और एक लोकसभा का उपचुनाव हो रहा है। एनडीए तालमेल के साथ चुनाव मैदान में है। जबकि महागठबंधन बिखर गया है। हम और वीआइपी पार्टी अलग-अलग प्रचार कर रही है। एनडीए और यूपीए में 20 फीसद मतों का अंतर है। इसलिए सभी सीटों पर राजग उम्मीदवार की जीत होगी।

मोदी स्थानीय विजय भवन स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ चुनावी सभा में लोजपा नेता भी शामिल रहेंगे। विपक्ष पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि महागठबंधन अंतिम सांसें गिन रहा है। राज्य में एक संवेदनशील सरकार है। केंद्र सरकार ने आपदा पीडि़तों की मदद के लिए 613 करोड़ की सहायता दी है। राज्य सरकार 1500 करोड़ रुपये 25 लाख पीडि़त परिवारों के खाते में छह-छह हजार रुपये दस दिनों के अंदर भेज दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुखाड़ के कारण 102 प्रखंडों के नौ हजार पंचायत के किसानों को तीन-तीन हजार रुपये की दर से 900 करोड़ रूपये वितरित किए गए हैं।

प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 50 लाख से अधिक किसानों के खाते में 1318 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। वहीं, 15 लाख आवेदन लंबित है। इसमें एक करोड़ 14 लाख किसानों ने पंजीयन कराया किया। मोदी ने कहा कि अब किसान डीजल से नहीं किसान बिजली से ङ्क्षसचाई करेंगे। इसके लिए इस साल के अंतिम 31 दिसंबर तक सभी किसानों को बिजली मुहैया करा दी जाएगी। बिहार में छह लाख किसानों ने आवेदन दिया है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस मौके पर भूमि सुधार व राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल, बेलहर के जदयू उम्मीदवार लालधारी यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह सहित अन्य भाजपाई थे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उपचुनाव में कार्यकर्ता पीएम मोदी के नाम पर एनडीए प्रत्याशी की जीत के लिए मतदाताओं से वोट मांगेगे। वे सबौर में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा, कि बिहार सरकार बढिय़ा काम कर रही है। अब किसान अन्नदाता नहीं ऊर्जादाता भी बनेंगे।

सुशील मोदी बांका से दोपहर 2 बजे भागलपुर के जगदीशपुर पहुंचे। भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए उन्होंने राजग उम्मीदवार जदयू प्रत्याशी लक्ष्‍मीकांत मंडल के लिए वोट मांगे। उनका नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में कार्यक्रम हुआ। भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बैठकें भी की। जगदीशपुर में उन्होंने पदयात्रा किया।

पदयात्रा के दौरान उनके साथ भूमि एवं राजस्व सुधार मंत्री रामनारायण मंडल, भागलपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, पूर्व उप महापौर डॉ प्रीति शेखर, डॉ मृणाल शेखर, जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह सहित दर्जनों भाजपा, जदयू और लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सबौर में भी उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित अन्य नेताओं ने पदयात्रा की। उन्होंने वहां एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की। बैठक में सभी दलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नाथनगर क्षेत्र में जदयू उम्मीदवार को टिकट एनडीए ने दिया है। इसलिए सभी राजग कार्यकर्ता जदयू उम्मीदवार लक्ष्मीकांत मंडल को जीतने के लिए लग जाएं। मन में जदयू को लेकर कोई संशय नहीं हो।

पूर्व उप महापौर डॉ प्रीति शेखर ने कहा कि सबौर में आयोजित बैठक में डिप्टी सीएम ने साफ तौर पर कहा कि जदयू के साथ हमारा गठबंधन अटूट है। 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी जदयू, भाजपा और लोजपा साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। सुशील मोदी ने कहा कि वर्ष 2020 में राज्य का नेतृत्व नीतीश कुमार ही संभालेंगे। विरोधी जदयू और भाजपा को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं विरोधियों के झांसे में नहीं आएं। सुशील मोदी देर शाम भागलपुर पहुंचेंगे।  भागलपुर में भी भाजपा सहित एनडीए कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। बैठकें भी होंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.