Move to Jagran APP

Bihar Chunav 2020: डॉ. रमेश ऋषिदेव के हैट्रिक को रोकने के कोशिश में है राजद

जदयू के डॉ.रमेश ऋषिदेव हैट्रिक लगाने की पूरी कोशिश में हैं। जबकि राजद के चंद्रहास चौपाल नेे उन्हें रोकने के लिए जबदस्त घेराबंदी की है। इससे इस बार यहां सीधी लड़ाई के आसार बन रहे हैं। वर्ष 2010 राजद के अमित भारती को हराकर डॉ.रमेश ऋषिदेव ने जीती थी जंग।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 02:23 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 02:24 PM (IST)
Bihar Chunav 2020: डॉ. रमेश ऋषिदेव के हैट्रिक को रोकने के कोशिश में है राजद
सिंहेश्वर विधानसभा में इस बार राजद और जदयू में सीधी टक्‍कर है।

मधेपुरा, जेएनएन। सिंहेश्वर विधानसभा सुरक्षित क्षेत्र है। यहां अब तक किसी भी विधायक ने हैट्रिक नहीं लगाया है। इस बार जदयू के डॉ.रमेश ऋषिदेव हैट्रिक लगाने की पूरी कोशिश में हैं। जबकि राजद के चंद्रहास चौपाल नेे उन्हें रोकने के लिए जबदस्त घेराबंदी की है। इससे इस बार यहां सीधी लड़ाई के आसार बन रहे हैं। वर्ष 2010 राजद के अमित भारती को हराकर डॉ.रमेश ऋषिदेव ने जीत हासिल की थी। उसके बाद 2015 में हम प्रत्याशी मंजू देवी को पराजित किया। राज्य सरकार में मंत्री भी बने। इस बार इनका मुकाबला राजद से है।

prime article banner

यह भी जानें:-

जिला मधेपुरा

विधानसभा सिंहेश्वर - 10 प्रत्याशी

डॉ.रमेश ऋषिदेव - जदयू

चंद्रहास चौपाल - राजद

राजद से चंद्रहास चौपाल को लगातार अपने पक्ष में लोगों करने के प्रयास में हैं। वहीं अमित भारती ने इस बार लोजपा से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं जाप से अनिल कुमार बंधु मैदान में हैं। इस बार सिंहेश्वर विधानसभा से दस प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछले चुनाव के मुकाबला इस बार समीकरण बदला हुआ है। जदयू व भाजपा एक साथ हैं। जबकि राजद इस बार अलग चुनाव लड़ रही है। ऐसे में यहां का समीकरण डगमग हो गया है।

मतदाता किन्हें अपना मत देकर विधायक चुनती है इसके लिए दस नवंबर का इंतजार करना होगा। लेकिन, सभी प्रत्याशी मतदाताओं को पक्ष में करने की कोशिश में लगे हैं।  मतदाता की गोलबंदी शुरू हो गई है। 1977 में यहा से दिनबंधू प्रसाद यादव ने चुनाव जीता था। उसके बाद 1980 में जय कुमार सिंह, 1981 में हुए उपचुनाव में आरके यादव ने जीत हासिल की थी। 1985 में रमेंद्र कुमार रवि व 1990 में राजेश रंजन ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 1995 में बम भोला यादव व 2000 में विजय कुमार सिंह ने जीत हासिल कर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वहीं 2005 में रामेंश्वर प्रसाद यादव ने विजय हासिल किया। उसके बाद 2010 व 2015 दोनों बार रमेश ऋषिदेव जीत रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.