Move to Jagran APP

Bihar Assembly Elections 2020 : युवा तय करेंगे कहलगांव का भविष्य, जानिए... यहां के समीकरण

Bihar Assembly Elections 2020 कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में महिला वोटरों की भी भूमिका अहम होगी। पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला वोटरों की संख्या 17496 ही कम है। 2015 के चुनाव में 177151 हुआ मतदान था। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में महिला वोटरों की भी भूमिका अहम होगी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 01:47 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 01:47 PM (IST)
Bihar Assembly Elections 2020 : युवा तय करेंगे कहलगांव का भविष्य, जानिए... यहां के समीकरण
कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में महिला वोटरों की भी भूमिका अहम होगी।

भागलपुर, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 : कहलगांव विधानसभा क्षेत्र का भविष्य युवा मतदाताओं के हाथों में है। युवा मतदाताओं का जिस पार्टी की ओर झुकाव होगा, उसी पार्टी की जीत होगी। इसको लेकर हर पार्टी व निर्दलीय उम्मीदवार युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हैं। कोई वाट्सएप का सहारा लेकर ग्रुप बनाकर प्रत्याशी के संबंध में पूरी जानकारी दे रहे हैं तो कोई फेसबुक का सहारा ले रहे हैं। सभी प्रमुख दल युवा कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर घूम रहे हैं।

loksabha election banner

महिला वोटरों की भी भूमिका होगी अहम

कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में महिला वोटरों की भी भूमिका अहम होगी। पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला वोटरों की संख्या 17496 ही कम है। 2015 के चुनाव में 1,77,151 हुआ मतदान था। 90936 पुरुष और 84570 महिलाओं ने वोट डाले थे। महिलाओं की ठीक-ठाक संख्या रहने के बावजूद एक मात्र महिला प्रत्याशी प्रतिमा देवी (भापा लोकतांत्रिक) चुनाव मैदान में हैं। शेष पुरुष चुनाव लड़ रहे हैं।

43 पंचायत के मतदाता डालेंगे वोट

43 ग्राम पंचायत वाले इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 330773 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 174132 और महिला मतदाता 156636 और 7 अन्य हैं। सामाजिक और जातीय समीकरण की बात करें तो यहां सबसे अधिक मुस्लिम वोटर 20 फीसद हैं। कुर्मी 12, यादव 10, कोयरी 9 फीसद हैं। राजपूत व ब्राह्मणों की संख्या 8 फीसदी के करीब है।

उम्र      मतदाता

50-59   41662

60-69   27261

70-79   12797

80-89   4437

90-99   913

100 से उपर 73

कहलगांव विधानसभा क्षेत्र : 14 प्रत्याशी

मान्यता प्राप्त दलों के चार पवन कुमार यादव (भाजपा), शुभानंद मुकेश (कांग्रेस), कृष्ण कुमार मंडल (बसपा), अनुज कुमार मंडल (एनसीपी)

रजिस्ट्रीकृत दलों के छह : अनिल यादव (जाप), गुलाम अहमद (भारतीय सबलोक पार्टी), प्रतिमा देवी (भापा लोकतांत्रिक), भागीरथ कुमार (भासपा), मनोज कुमार यादव (वंचित समाज पार्टी), रामचंद्र मंडल (भारतीय जनक्रांति दल)

निर्दलीय : विजय कुमार यादव, भोला हरिजन, महेन्द्र तांती, सदानंद ङ्क्षसह

2015 का चुनाव एक नजर में

-3,08,196 मतदाता

-1,77,151 हुआ था मतदान

-90936 पुरुष ने डाले थे वोट

-84570 महिलाओं ने डाले थे वोट

कहलगांव विधानसभा क्षेत्र

- 330775 कुल मतदाता

- 96696 मतदाता 30-39 वर्ष के

- 76658 मतदाता 20-29 वर्ष के

- 4119 युवा पहली बार करेंगे वोट

- 66155 मतदाता 40-49 वर्ष के

- 174132 मतदाता पुरुष

- 156636 मतदाता महिला

- 07 मतदाता थर्ड जेंडर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.