Move to Jagran APP

Bihar Assembly Elections 2020 : 72 घंटे होंगे महत्वपूर्ण, जमुई की इस सीटों पर ये हैं दावेदार

Bihar Assembly Elections 2020 टकटिक की आवाज लोगों के कान में गूंजने लगी है तो चौक-चौराहों व महफिलों में इतिहास भविष्य संभावना और पूर्वानुमान की बहस शुरू हो गई है। महागठबंधन की ओर से प्रत्याशी को लेकर लोग निश्चिंत है। राजग गठबंधन में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 10:06 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 10:06 PM (IST)
Bihar Assembly Elections 2020 : 72 घंटे होंगे महत्वपूर्ण, जमुई की इस सीटों पर ये हैं दावेदार
जमुई जिले में विधानसभा सीटों की स्थिति।

जमुई, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 : प्रथम चरण में जमुई विधानसभा के मतदाता प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव में अब महज 30 दिन शेष बचा है। लिहाजा टिकट की टिकटिक की आवाज लोगों के कान में गूंजने लगी है तो चौक-चौराहों व महफिलों में इतिहास, भविष्य, संभावना और पूर्वानुमान की बहस शुरू हो गई है।

loksabha election banner

जमुई विधानसभा में अभी सबसे अधिक चर्चा का विषय प्रत्याशी को लेकर है। राजग गठबंधन ने अभी अपना पत्ता नहीं खोला है। हालांकि महागठबंधन की ओर से प्रत्याशी को लेकर लोग निश्चिंत है। राजग गठबंधन में प्रत्याशी को लेकर विवेचना और अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। प्रत्याशी चयन में  लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद चिराग पासवान का विरोध के साइड इफेक्ट की भी चर्चा लोगों में जोरों पर है। राजग की ओर से भाजपा के पूर्व विधायक अजय प्रताप के समर्थक टिकट का दावा ठोक रहे हैं तो लोजपा जिलाध्यक्ष रुवेन कुमार ङ्क्षसह भी इस दौड़ में शामिल हैं। कुछ दिन पूर्व जदयू के विजय सिंह ने भी क्षेत्र का दौरा कर जदयू और लोजपा के दरार के बीच से रास्ता बनने की ओर इशारा कर दिया था।

भाजपा की ओर से एक और नाम टिकट की दौड़ में शामिल है। जमुई के कद्दावर नेता के पुत्र के नाम की भी चर्चा है जो बहुत वर्ष से भाजपा संगठन से जुड़े हैं। चर्चा है कि भाजपा गठबंधन ने जमुई विधान सभा के लिए राजग गठबंधन के तीन नाम संगठन के पदाधिकारियों से मांगें थे। उन तीन नाम में एक नाम इनका भी है। हालांकि टिकट के दौड़ में फिलहाल दो नाम की चर्चा सबसे अधिक है। पूर्व मंत्री नरेंद्र ङ्क्षसह के पुत्र पूर्व विधायक अजय प्रताप और पूर्व विधायक सुशील कुमार ङ्क्षसह उर्फ हीराजी के पुत्र रूवेन कुमार ङ्क्षसह। बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव के दौरान रूवेन कुमार ङ्क्षसह ने खुलकर सांसद चिराग पासवान का साथ दिया था। लिहाजा अब बारी चिराग पासवान की है। इसके अलावा पूर्व विधायक सुशील कुमार ङ्क्षसह की गिनती सुलभ, सरल और कृषक पर सबसे अधिक ध्यान देने वाले नेताओं और मजबूत पकड़ वालों में होती है। इधर अजय प्रताप की जनता पर मजबूत पकड़ को अहमियत दिए जाने की चर्चा है। हालांकि दोनों के टिकट मिलने का भविष्य सीट बटवारे पर निर्भर करेगा। वैसे टिकट की दावेदारी में और भी कई नाम हैं। इनमें विकास कुमार सिंह, प्रकाश भगत, पूर्व विधान सभा के अध्यक्ष स्व. त्रिपुरारी सिंह के पुत्र शांतनु कुमार के नाम शामिल हैं। इसके अलावा बीच-बीच में पूर्व मंत्री दामोदर रावत की भी जमुई से चुनावी अखाड़े में आजमाने की चर्चा होती है।

बहरहाल एनडीए से उम्मीदवारी पर फैसला के लिए 72 घंटे अहम हैं। पहले जमुई की सीट किस दल के खाते में जाता है उसके बाद ही उम्मीदवार के नाम सामने आ सकता है।  

जमुई विधानसभा: एक नजर में

कुल मतदाता-291994

पुरूष-154945

महिला-137049


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.