Bihar Assembly Elections 2020 : बोले शाहनवाज - बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार, नीतीश ही होंगे CM
Bihar Assembly Elections 2020 मुंगेर में भाजपा के पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए में कोई विवाद नहीं है।
मुंगेर, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने रविवार को परिसदन में संवाददताओं से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगा। चुनाव बाद राज्य में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। बीते पंद्रह वर्ष में एनडीए सरकार ने सभी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार ने अपने सभी वायदे पूरे किए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि जमालपुर के इरिमी को रेल विश्वविद्यालय का दर्जा मिलेगी।
मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका को हवाई सेवा से जोड़ा जाना जरूरी है। उन्होंने इसको लेकर प्रधानमंत्री से बात की है। इसके लिए भागलपुर में ग्रीन फिल्ड एयरपोर्ट खोला जाना जरूरी है। हवाई सेवा से जुड़ने के बाद पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने एनडीए गठबंधन की सरकार ने सभी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया। यही कारण है कि बिहार का ग्रोथ रेट सबसे अधिक है। 2005 से पहले बिहार का बजट मात्र 22 हजार करोड़ का होता था। वह राशि भी खर्च नहीं हो पाती थी। लेकिन, अभी बिहार का बजट दो लाख करोड़ को पार कर गया है।
शिक्षा, स्वास्थ्य, पशु एवं मत्स्य संसाधन, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग आदि के तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि जो यह कहते हैं कि 15 वर्ष में क्या हुआ, उन्हें यह आंकड़ा देखना चाहिए। 1975 से 2005 तक कांग्रेस और राजद शासनकाल में बिहार में मात्र 314 पुल बने। लेकिन, एनडीए की सरकार ने 22 सौ से अधिक पुल बनाए।
नागरिकता संशोधन विधेयक, तीन तालाक आदि पर देश को गुमराह करने वालों को आज देश से माफी मांगनी चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद विपक्ष के कई नेता हनुमान भक्त बन गए हैं। एनडीए आत्मनिर्भर बिहार बनाने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. अजफर शमशी, जिलाध्यक्ष राजेश जैन आदि मौजूद थे।