Bihar Assembly Elections 2020 : राहुल के दीदार के लिए भीड़ ने तोड़ी घेराबंदी
Bihar Assembly Elections 2020 कहलगांव में शुक्रवार को राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान भीड़ ने घेराबंदी को तोड़ दिया। नजदीक से दीदार के लिए कुॢसयां भी साथ लाई गई थी। लोग कुर्सी पर बैठने के बजाय उस पर खड़े होकर भाषण सुन रहे थे।
भागलपुर, जेएनएन। मंच के ठीक सामने बने प्रेस और वीआइपी दीर्घा के दाहिनी ओर काफी खुली घेराबंदी थी। जैसे ही राहुल गांधी मंच पर जाने के लिए निकले, भीड़ बीच की घेराबंदी तोड़कर खाली जगह पर पहुंच गई। नजदीक से दीदार के लिए कुॢसयां भी साथ लाई गई थी। लोग कुर्सी पर बैठने के बजाय उस पर खड़े होकर भाषण सुन रहे थे।
मेटल डिटेक्टर युक्त गेट सिर्फ दिखावे के लिए
राहुल गांधी के सभा स्थल तक पहुंचने के लिए तीन गेट लगाये गए थे, जहां पुलिस बल मेटल डिटेक्टर लेकर खड़े थे। लेकिन वह दिखावा मात्र ही था। लोग आराम से बगल से निकल रहे थे।
संगठन के नेता बार बार भूले गठबंधन धर्म
राहुल गांधी के मंच पर आने के पूर्व सभा को संबोधित कर रहे नेता गठबंधन धर्म भूलते नजर आए। इस पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह ने नाराजगी प्रकट करते हुए नेताओं को गठबंधन के सभी दलों के नेताओं का नाम लेकर नारा लगवाने और जिले में यूपीए गठबंधन के सभी प्रत्याशियों की चर्चा करने की सीख दी।
कोरोना के सुरक्षात्मक उपायों से चुनावी सभाओं को कोई मतलब नहीं
चुनावी सभा में खुलेआम कोरोना के सुरक्षात्मक उपायों की धज्जियां उड़ती रहींं। लोग न तो मास्क लगाकर आए और ना ही शारीरिक दूरी का पालन किया गया।
सदानंद सिंह का संक्षिप्त संबोधन बना चर्चा का विषय
कहलगांव के विधायक सह पूर्व विधानसभा सदानंद सिंह का संक्षिप्त संबोधन राहुल गांधी की सभा में स्थानीय जनता को अखर गया। उपस्थित जनसमुदाय सदानंद से कुछ ज्यादा सुनना चाह रहे थे। लेकिन समयाभाव के कारण एक अनुभवी वक्ता को मौका नहीं मिलने का मलाल आम जनता में चर्चा का विषय था।
एनडीए सरकार में छीनी जा रहीं नौकरियां : सदानंद
कहलगांव । कहलगांव के एसएसवी कॉलेज मैदान में आयोजित चुनाव सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता सह क्षेत्रिय विधायक सदानंद ङ्क्षसह ने कहा कि राहुल गांधी देश और कांग्रेस के भविष्य हैं। केंद्र में जुमलेवाली सरकार है। प्रधानमंत्री ने सभी के खाते में 15-15 लाख रुपये भेजने, कालाधन वापस लाने की बात कही थी। न खाते में पैसा आया और न ही कालाधन वापस आया। नौकरी देने के बदले नौकरी छीनी जा रही है। बेरोजगारी बढ़ी है। किसानों के खिलाफ बिल पासकर अन्याय किया गया है। प्रजातंत्र के नाम पर माखौल उड़ाया जा रहा है। विधायक अजित शर्मा ने राहुल गांधी को आश्वस्त किया कि भागलपुर की सातों सीट पर महागठंधन उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है। विधायक रामविलास पासवान ने कहा कि आज अफसरशाही राज कायम है। कागज का खेल जारी है। जनता त्रस्त है। महगामा की विधायक दीपिका पाण्डेय ङ्क्षसह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि परिवर्तन लाने के लिए आगे आएं। कांग्रेस उम्मीदवार शुभानंद मुकेश ने कहा कि हमें यही धरती के बेटा छिए। एक बार मौका दे काम सभे होते। उन्होंने केंद्र ओर राज्य सरकार की जमकर आलोचना की। सभा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज जमाल, कोमल, विपिन बिहारी यादव, बासुकीनाथ यादव, मनोज कुमार चौधरी, संजय सिन्हा, पूजा साह, संजित सुमन आदि ने सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता विधायक सदानंद ङ्क्षसह एवं संचालन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार के प्रभारी विरेन्द्र ङ्क्षसह राठौर एवं प्रखंड अध्यक्ष शहवाज आलम मुन्ना ने किया।