Move to Jagran APP

भागलपुर के सातों विधानसभा सीटों के प्रत्‍याशियों ने दिए चुनावी खर्च के हिसाब, सबसे कम खर्च कर ललित ने मार ली बाजी, जानिए

Bihar Assembly Election 2020 बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्‍याशियों के खर्च किए गए रुपये का हिसाब आ गया है। भागलपुर जिले के कुछ विजयी प्रत्‍याशियों ने काफी कम खर्च किए। वहीं कुछ पराजित प्रत्‍याशियों ने विजयी प्रत्‍याशियों से ज्‍यादा रुपये खर्च किए।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 01:40 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 01:40 PM (IST)
भागलपुर के सातों विधानसभा सीटों के प्रत्‍याशियों ने दिए चुनावी खर्च के हिसाब, सबसे कम खर्च कर ललित ने मार ली बाजी, जानिए
भागलपुर में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्‍याशियों ने दिए अपने खर्च के हिसाब।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Assembly Election 2020 : विधानसभा चुनाव में किए गए खर्च का ब्योरा प्रत्याशियों ने जमा कर दिया है। जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक खर्च कर जीत दर्ज करने वाले भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा है। सबसे कम खर्च कर जीत दर्ज करने वाले सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी ललित नारायण मंडल हैं। सबसे अधिक खर्च कर हारने वाले प्रत्याशी कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शुभानंद मुकेश है। सबसे कम खर्च कर हारने वाले प्रत्याशी गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार हैं। सातों विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम खर्च भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के नेशनल टाइगर पार्टी के उम्मीदवार सुबोध मंडल हैं। जन महाभारत पार्टी के उम्मीदवार गौरव तिवारी ने 15436 रुपये खर्च किए।

loksabha election banner

भागलपुर के सातों विधानसभा सीटों के प्रत्‍याशियों ने दिए चुनावी खर्च के हिसाब

-कांग्रेस प्रत्याशी ने विधानसभा चुनाव में किए सबसे अधिक खर्च किए

-सुबोध मंडल ने मात्र 14412 रुपये ही खर्च किए चुनाव में

सबसे अधिक खर्च कर जीतने वाले प्रत्याशी -2841790 अजीत शर्मा (कांग्रेस) भागलपुर

सबसे कम खर्च कर जीतने वाले प्रत्याशी -758018.75 ललित नारायण मंडल (जदयू) सुल्तानगंज

सबसे अधिक खर्च कर हारने वाले प्रत्याशी -1925630.00 शुभानंद मुकेश (कांग्रेस) कहलगांव

बसे कम खर्च कर हारने वाले प्रत्याशी : -721561 शैलेश कुमार (राजद) गोपालपुर

सबसे कम खर्च करने वाला प्रत्याशी : -14412 सुबोध मंडल (नेशनल टाइगर पार्टी) भागलपुर

सबसे ज्यादा खर्च करने वाले प्रत्याशी

नाथनगर विधानसभा क्षेत्र

खर्च           प्रत्याशी        पार्टी

-1182993 लक्ष्मीकांत मंडल (जदयू)

-1090231 अशोक कुमार (बसपा)

-866282 मु. अली अशरफ सिद्धिकी (राजद)

-591084 अमरनाथ प्रसाद (लोजपा)

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र

-2841790 अजीत शर्मा (कांग्रेस)

-1714174 रोहित पांडेय (भाजपा)

-1469528 राजेश वर्मा (लोजपा)

-928125 सैयद शाह अली सज्जाद आलम (राकपा)

सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र

-1685045.81 ललन कुमार (कांग्रेस)

-948988.00 नीलम देवी (लोजपा)

-895231.00 किरण मिश्रा (निर्दलीय)

-758018.75 ललित नारायण मंडल (जदयू)

कहलगांव विधानसभा क्षेत्र

-1925630.00 शुभानंद मुकेश (कांग्रेस)

-1823856.76 पवन कुमार यादव (भाजपा)

-498398.00 अनुज कुमार मंडल (राकपा)

-246414.00 गुलाम अहमद (भासपा)

पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र

-1670136 ललन कुमार (भाजपा)

-1066715 राम बिलास पासवान (राजद)

-812416 अमन कुमार (निर्दलीय)

-238616 राजेश पासवान (भासपा)

बिहपुर विधानसभा क्षेत्र

-1796723 कुमार शैलेंद्र (भाजपा)

-1102703 शैलेश कुमार (राजद)

-248738 हैदर अली (बसपा)

-193593 अजमेरी खातून (जाप)

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र

-1332500 नरेंद्र कुमार नीरज (जदयू)

-721561 शैलेश कुमार (राजद)

-514949 सुरेश भगत (लोजपा)

-245000 संजय कुमार सिंह (राष्ट्रीय जनजन पार्टी)

गोपालपुर में सबसे कम खर्च की रुची सिंह

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सात प्रत्याशियों ने एक लाख रुपये से अधिक खर्च किए। लेकिन क्षेत्र की एक मात्र निर्दलीय प्रत्याशी रुची सिंह ने मात्र 76800 रुपये खर्च की। पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के शंकर कुमार ने 116376 रुपये खर्च किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.