Move to Jagran APP

Bihar Assembly Elections 2020 : बांका में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा - 'देश मोदी के नेतृत्व में नई कल्पना के साथ आगे बढ़ रहा है'

Bihar Assembly Elections 2020 बांका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्‍याशी भूमि और राजस्‍व सुधार मंत्री रामनारायण मंडल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्‍यक्ष सहित कई नेता उपस्थित थे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 02:58 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 02:58 PM (IST)
Bihar Assembly Elections 2020 : बांका में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा - 'देश मोदी के नेतृत्व में नई कल्पना के साथ आगे बढ़ रहा है'
बांका में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्‍य।

बांका, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में राजद महज मुखौटा बनकर रह गया है। लोक सभा  की चुनाव की तरह ही एनडीए की भारी जीत होगी। जिस कदर एनडीए ने मैदान साफ किया था, उसी तरह बिहार विधान सभा चुनाव में भी भारी मतों से एनडीए के उम्मीदवारों की जीत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर राज्य के जिले में विकास किया है। बिहार में भी तीन मेडिकल कॉलेज को बढा कर 11 मेडिकल कॉलेज कर दिया गया है। इससे युवाओं के लिए रोजगार का सृजन होगा।

prime article banner

राष्ट्रीय अध्यक्ष बांका विधान सभा क्षेत्र के भेड़ा मैदान में भाजपा उम्मीदवार राम नारायण मंडल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से राज्य नीत नई कल्पनाओं के साथ तरक्की कर रही है। एनडीए की सरकार में बिहार को अतिरिक्त पैकेज की सुविधा दी  है। जिससे राज्य का पूर्ण विकास हो सके। कहा कि पिछले 65 सालों में देश में कांग्रेस की सरकार जाती और मजहब के नाम पर राजनीति कर सत्ता में बने रही। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने इस संस्कृति को बदल दिया और विकास के दम पर जनता के बीच अपनी पहचान बनाई।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के निशाने पर महागठबंधन निशाने पर रही। उन्होंने कहा कि बिहार में पहले में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप व जातिवाद व समाज को तोड कर सत्ता में बने रहने का सिलसिला जारी था। भाई को भाई से लडाना ही यहां की राजनीति थी। लेकिन भाजपा की सत्ता में बही विकास की बयार ने सारे जंगलराज को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने  अतिरिक्त 40 हजार करोड़ की सहायता दी। जिससे बिहार की सड़कें की बात हो या बांका जिले के मंदार के सौंदर्यीकरण व यहां खोले गए गैस बॉटलिुंग प्लांट की बात हो। हर क्षेत्र से यहां विकास का नजारा दिखता है। अब भागलपुरी सिल्क को अंतरराष्ट्रीय बजारों में पहचाना मिलेगीं। इसके लिए आपलोगों के पहल की जरूरत है। कहा कि देवघर में खोले गए एम्स से पूर्वी बिहार के लोगों के इलाज की पूरी सुविधा मिल रही है। बांका में भी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही हैं।

सभा को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, राजस्व मंत्री सह भाजपा उम्मीदवार रामनारायण मंडल, कटोरिया की भाजपा प्रत्याशी निक्की हेंब्रम, प्रदेश प्रवक्ता प्रो अजफर शमशी सहित अन्य ने संबोधित किया। संचालन पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.