Bihar Assembly Elections 2020 : पूर्णिया पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, बोले- राजद और कांग्रेस का भाई है शिवसेना
Bihar Assembly Elections 2020 भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन इन दिनों बिहार में चुनावी दौरा के तहत लगातार विभिन्न जिलों में पहुंच रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने पूर्णिया में शिवसेना को राजद और कांग्रेस का भाई बताया।
पूर्णिया, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि शिवसेना वर्तमान में कांग्रेस-राजद का भाई है। पत्रकारों की ओर से मुंबई के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने यह कहा। उन्होंने देश के संसाधनों पर बिहारियों का उतना ही हक है जितना किसी अन्य का। बिहारी अपने टैलेंट एवं हुनर के बल पर कहीं भी अपनी पहचान बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह सवाल उनसे पूछना चाहिए। वे लोग आपस में भाई-भाई हैं।
किशनगंज से मिली पहचान
किशनगंज के कोचााधमन प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। प्रखंड अध्यक्ष नुरुल होदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का गर्म जोशी के साथ नारेबाजी कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि किशनगंज से उनका दिली रिश्ता है। उनके धड़कन में किशनगंज बसता है। किशनगंज से ही उन्हें पहचान मिली है। अंतिम सांस तक किशनगंज की मिट्टी को नमन करता रहूंगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्तागण मौजूद थे।
अमौर विस क्षेत्र से भाजपा देगी प्रत्याशी, विकास के मुद्दे पर लड़ेगी चुनाव
पूर्णिया के आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्रीय दौरा पर आए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का अमौर में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वे प्रखंड के पूर्व प्रमुख के आवास पर गए तथा बजरंग बली चौक बालुगंज, मछहट्टा हाट एवं रामनगर पूर्व स्थित पूर्व विधायक सबा जफर के घर पर भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान शहनवाज हुसैन ने बताया कि अमौर से भाजपा अपना प्रत्याशी देगी। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। उन्होंने बताया कि एनडीए की सरकार में बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गई हैं। एनडीए की सरकार 15 वर्षों में राज्य में विकास और सुशासन दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि यहां की जनता पुन: एनडीए सरकार को मजबूती प्रदान करेगी। दौरा के क्रम में उनके साथ किशनगंज के भाजपा नेता हरी अग्रवाल, पूर्व विधायक सबा जफर,बंकिम चन्द्र ङ्क्षसह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार राय एवं राजेश साह मौजूद थे।