Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election Results 2020 : युवा मतदाताओं के जोश पर भारी पड़ी महिलाओं की चुप्पी

Bihar Assembly Election Results 2020 प्रवासी कामगारों ने तीनों सीटों पर घटा दिया जदयू का वोट। दो-दो बार से तीन-तीन सीट जीत रही जदयू को एक नुकसान। महिलाएं ने चुपचाप वोट दिया। जबकि युवा मतदाता काफी जोश में दिखे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 08:24 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 08:24 AM (IST)
Bihar Assembly Election Results 2020 : युवा मतदाताओं के जोश पर भारी पड़ी महिलाओं की चुप्पी
बांका में मतदान के लिए पंक्ति में खड़े महिला मतदाता।

बांका [राहुल कुमार]। इस विधानसभा चुनाव के मतदान में युवाओं के जोश पर महिला मतदाता के मतदान की चुप्पी भारी पड़ गई। महिलाओं की चुप्पी ने कई सीटों का परिणाम बदल दिया। महिलाओं के लिए चाहे सुरक्षा का सवाल हो या फिर बिटिया की पढ़ाई के लिए मिली साइकिल ने सरकार से आत्मीय जुड़ाव करा दिया है। इसके बाद शराब बंदी भी महिलाओं को खूब पसंद आई। इसने कई महिलाओं की गृहस्थी तक बदल दिया है। भले इसमें पुलिस-प्रशासन की विफलता लगातार उजागर हो रही है। मगर महिलाओं के दिल में सरकार के इस फैसले ने जगह बना ली है। नतीजा, रोजगार की घोषणा से राजद गठबंधन के प्रति में आया जोश सड़कों पर दिखने लगा। उसके सोशल साइट और फेसबुक पर दौडऩे लगा। मगर महिलाओं का वर्ग इसपर चुप ही रह गया। जिसने बांका की कई सीटों का परिणाम बदल दिया। पिछड़े इलाकों में शुमार बांका की सभी पांच सीटों पर युवाओं ने 40 से 50 हजार तक वोट डाला। जबकि महिलाओं के मतदान की तादाद हर सीट पर इससे डेढ़ गुणा अधिक रही। जिसके वोटों के मामूली अंतर ने रिजल्ट पर चमत्कारिक प्रभाव डाल दिया।

loksabha election banner

प्रवासी वोटों की नाराजगी ने कम किया जदयू का वोट

बांका की सभी पांच सीट अमरपुर, धेारैया, बांका, कटोरिया और बेलहर में पिछले तीन-चार चुनावों के दौरान महिलाएं पुरूषों की तुलना की चार से छह प्रतिशत तक अधिक मतदान करती रही है। यह हर चुनाव में हर सीट का सच है। ऐसा कई घरों के पुरूष सदस्यों का परदेश होने के कारण होता था। लेकिन इस बार लॉकडाउन में जिला में डेढ़ लाख से अधिक प्रवासी लौटे। कुछ दिनों बाद इसमें  आधा अब फिर से परदेश लौट चुके हैं। लेकिन करीब 75 हजार प्रवासी मतदान के दिन घरों में थे। इसका हर सीट पर 15 हजार के करीब मतदान हुआ। जिस कारण इस बार महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरूषों से अधिक नहीं हो सका। लेकिन प्रवासी के गुस्से का असर वोटों पर खूब दिखा। भाजपा की सीटों पर इसका असर नहीं दिखा। लेकिन जदयू की सीटों पर प्रवासी के मतदान ने अपना विरोध दर्ज करा दिया। पिछले दो चुनावों में 12 और 17 हजार के अंतर से अमरपुर सीट जीतने वाली जदयू इस बार तीन हजार मतों के अंतर से किसी जीत सकी। धोरैया सीट पर 20 साल से जदयू का कब्जा था। पिछले दो चुनाव में जदयू यह सीट 28 हजार और आठ हजार मतों के अंतर से जीती थी। मगर इस बार करीब चार हजार मतों से हार गई। इसी तरह बेलहर सीट पिछले दो चुनाव से जदयू में 16 हजार और छह हजार मतों के अंतर से जीती थी। इस बार केवल तीन हजार मत तक ही उसकी बढ़त रही। प्रवासी के गुस्से के असर को महिला मतदाताओं की चुप्पी ने पूरा कर किसी तरह जदयू का बेड़ा पार लगा दिया।

किस विधानसभा कितनी महिला और कितना मतदान  अमरपुर- 1.36 लाख- 77 हजार

धोरैया- 1.56 लाख- 88 हजार

बांका- 1.20 लाख- 76 हजार

कटोरिया-1.22 लाख- 77 हजार

बेलहर- 1.44 लाख- 86 हजार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.