Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election 2020 : बोले राष्ट्रीय नेता- कांग्रेसी एकजुट हैं, मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Bihar Assembly Election 2020 भागलपुर सहित आसपास के जिलों कांग्रेस के वरीय नेताओं का दौरा लगातार हो रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय सचिव भी यहां पहुंचे।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 05:50 PM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 05:50 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020 : बोले राष्ट्रीय नेता- कांग्रेसी एकजुट हैं, मिलकर लड़ेंगे चुनाव
Bihar Assembly Election 2020 : बोले राष्ट्रीय नेता- कांग्रेसी एकजुट हैं, मिलकर लड़ेंगे चुनाव

भागलपुर, जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेसी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सीट भी जीतेंगें, सभी एकजुट हैं। दो दिवसीय दौरे पर भागलपुर आए बिहार प्रभारी ने सोमवार को परिसदन में कहा। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए भी अहम है। किस पार्टी के साथ तालमेल और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा, यह आलाकमान तय करेंगे। चुनाव में हमारे कार्यकर्ता और सक्रिय होकर कार्य करेंगे। चुनाव की समीक्षा करने के लिए मुंगेर में भी कांग्रेसियों के साथ बैठक की गई। भागलपुर और बांका जिला अध्यक्ष के अलावा प्रखंड अध्यक्षों के साथ भी मंगलवार और बुधवार को बैठक की जाएगी। साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना जाएगा। इसके अलावा वरीय कांग्रेसियों के साथ चुनाव की रणनीति बनाने के लिए बैठक की जाएगी। सोमवार की शाम बिहार प्रभारी के परिसदन आते ही जिला अध्यक्ष परवेज जमाल, विधायक अजीत शर्मा, रिसर्च एवं मैनिफस्टो कमेटी के राज्य अध्यक्ष आनंद माधव, जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष विपिन बिहारी यादव सहित अन्य कांग्रेसियों ने स्वागत किया। नाथनगर में भी जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभय आनंद, मृत्युजंय सिंह गंगा के अलावा अन्य कांग्रेसियों ने स्वागत किया।

loksabha election banner

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी वीएस राठौर का भव्य स्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर अपने प्रमंडल स्तरीय दौरे पर सोमवार की देर शाम सुल्‍तानगंज यहां पहुंचे थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज जमाल भागलपुर नगर अध्यक्ष विपिन बिहारी यादव प्रदेश कांग्रेस डेलिगेट विनय शर्मा सहित डॉ अभय आनंद झा एवं कांग्रेस कर्मियों ने महर्षि मेंही विश्रामालय में फूलमालाओं एवं बुके से भव्य स्वागत किया। पत्रकारों से बात करते श्री राठौर ने कहा कि नीतीश सरकार न केवल बाढ़ और कोरोना में विफल हुई है। बल्कि बीते 15 वर्षों में विधि व्यवस्था के साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा रसातल में जा चुकी है। अगली सरकार महागठबंधन की होगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि अभी जिले में कांग्रेस के दो विधायक हैं। प्रयास है कि एक और क्षेत्र में हमारा प्रतिनिधि हो। इसके लिए सुल्तानगंज सीट पर हमारी नजर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.