Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election 2020 : किसके खाते में जाएगी नाथनगर व सुल्तानगंज सीट, आइए... समझें महागठबंधन का गणित

Bihar Assembly Election 2020 राजद की सभी सीटों पर चल रही तैयारी। महागठबंधन के साथी कांग्रेस ने भी झोंकी ताकत। पोस्टर के बाद राजद का चलेगा पर्चा वार।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 11:38 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 11:38 AM (IST)
Bihar Assembly Election 2020 :  किसके खाते में जाएगी नाथनगर व सुल्तानगंज सीट, आइए... समझें महागठबंधन का गणित
Bihar Assembly Election 2020 : किसके खाते में जाएगी नाथनगर व सुल्तानगंज सीट, आइए... समझें महागठबंधन का गणित

भागलपुर [रजनीश]। विधानसभा चुनाव-2020 की तैयारी सभी दलों ने करीब-करीब पूरी कर ली है। राजद और महागठबंधन के सहयोगी साथी कांग्रेस ने भी ताकत झोंक दी है। इस बार जिले की नाथनगर और सुल्तानगंज सीट काफी दिलचस्प होगी। ये सीटें किसके खाते में जाएंगी। इसका फैसला तो आलाकमान लेंगे। लेकिन, महागठबंधन के दोनों दल राजद और कांग्रेस दावेदारी पेश कर रहे हैं। दोनों दल के कार्यकर्ता से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारी लगातार भ्रमण और वोटरों के संपर्क में हैं। वाकई में इस बार समीकरण में बदलाव किया है। कोई कसर पार्टी नहीं छोडऩा चाह रही है। महानगर, युवा और जिला विंग के सभी पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता लगे हुए हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में राजद और कांग्रेस को दो-दो सीटों पर जीत मिली थी। जिले के बिहपुर और पीरपैंती विधानसभा सीट राजद की झोली में है। जबकि महागठबंधन के साथी कांग्रेस के पास कहलगांव और भागलपुर सीट है। वहीं, तीन सीटों पर जदयू काबिज है। दो दिवसीय भागलपुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहलगांव और भागलपुर के अलावा नाथनगर और सुल्तानगंज सीट पर प्रत्याशी उतारने के संकेत दिए थे।

loksabha election banner

राजद को नाथनगर सीट पर उप चुनाव में भी खानी पड़ी थी पटखनी

2019 में हुए नाथनगर सीट पर राजद को उप चुनाव में भी जदयू से पटखनी खानी पड़ी थी। यह सीट 2010 से यह सीट जदयू के पास है। 2015 में जदयू भी महागठबंधन का हिस्सा थे। पिछले चुनावों से सबक लेते हुए राजद अब सात सीट पर चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही है। राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि जिले के सभी विधानसभा सीट राजद पर तैयारी चल रही है। जनता अब बदलाव चाहती है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर पर कमेटी का गठन किया जा रहा है। जिला महासचिव अमर यादव ने आगे की रणनीति बनाने पर कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव नवगछिया अनुमंडल के सभी विधानसभा सीटों पर वोटरों संपर्क में हैं। सोशल मीडिया के जरिए रणनीति पर चर्चा हो रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक जिले में दो हजार से ज्यादा फीसद बूथ कमेटी बनाई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.