Move to Jagran APP

बिहार विधानसभा उपचुनाव: लालू यादव पर ललन सिंह ने छोड़ा 'तीर', बोले- जनता देगी 30 को जवाब

बिहार विधानसभा उपचुनाव जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह ललन सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी हुई चूक तो बिहार का माहौल बिगड़ जाएगा। हवेली खड़गपुर में वे व्यापरियों से मुखातिब हुए...

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 08:40 PM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 08:40 PM (IST)
बिहार विधानसभा उपचुनाव: लालू यादव पर ललन सिंह ने छोड़ा 'तीर', बोले- जनता देगी 30 को जवाब
व्यापारियों से मिलने पहुंचे ललन सिंह ने लालू यादव पर साधा निशाना।

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर, (मुंगेर): बिहार विधानसभा उपचुनाव- 'सरकार कोरोना से लड़ रही थी और प्रतिपक्ष के नेता गायब थे। उनका क्षेत्र बाढ़ से त्रस्त था, लेकिन वे दिल्ली का सुख भोग रहे थे।' ये बातें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कही। प्रचार के अंतिम दिन खड़गपुर में पूर्व मंत्री शमशेर जंग बहादुर सिंह के आवास पर लोगों से रूबरू हुए, इसके बाद चैंबर के पदाधिकारियों व व्यापारियों से जनसंवाद की। उन्होंने व्यवसायियों से कहा कि आप लोग निर्भिक होकर मतदान करें।

loksabha election banner

ललन सिंह ने कहा कि सुशासन की सरकार है यहां कानून का राज चलता है। आप लोग जरा सा भी चूक किए तो बिहार का माहौल बिगड़ जाएगा। मुख्यमंत्री पर लालू प्रसाद के दिए गए बयान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 16 वर्ष में विकास पुरुष नीतीश कुमार ने जो विकास लंबी लकीर खींची है, उसे जनता देख रही है, 30 तारीख को ईवीएम से इसका जवाब मुख्यमंत्री के समर्थक लालू प्रसाद को देंगे। राजद कार्य काल में सबसे ज्यादा प्रताड़ित काेई वर्ग हुआ है तो वह व्यवसायी ही हैं।

  • -जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लालू पर साधा निशाना, कहा-जनता जबाव देगी
  • -प्रचार के अंतिम दिन हवेली खड़गपुर में व्यापरियों के साथ किया जनसंवाद

अपना बयान जारी रखते हुए ललन सिंह आगे बोले कि पहले समाज में भय का वातावरण था। व्यापारियों की कोई सुनने वाला नहीं था। 2005 से नीतीश कुमार ने ऐसा माहौल दिया जिससे व्यवसायी रात के दस बजे भी दुकान खोल कर निर्भिक होकर कारोबार कर रहे हैं। 2005 के पहले मुख्यमंत्री आवास से रंगदारी तय होती थी। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी को विधानसभा भेजने की अपील की। इस मौके पर विधान पार्षद संजय प्रसाद, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, रोहित चौधरी, रेखा सिंह चौहान, सौरभ निधि, विक्की गुप्ता, शशि सौरभ, निरंजन सिंह, मनोज कुमार रघु, रजनीश झा, शंभू केशरी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.