Move to Jagran APP

भाजपा : कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष ने दी अनुशासन की सीख, बोले-सदस्यता अभियान को गंभीरता से लें Bhagalpur News

भाजपा ने शनिवार को जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर सदस्यता अभियान की शुरूआत की है। यह अभियान 11 अगस्त तक चलेगा।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 12:07 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 12:07 PM (IST)
भाजपा : कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष ने दी अनुशासन की सीख, बोले-सदस्यता अभियान को गंभीरता से लें Bhagalpur News
भाजपा : कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष ने दी अनुशासन की सीख, बोले-सदस्यता अभियान को गंभीरता से लें Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी ने सेवा बस्ती में पौधरोपण कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पार्टी ने नए लोगों को सदस्य बनाया। पार्टी की ओर से दो अलग-अलग कार्यक्रम किए गए। कसौधन वैश्य पंचायत सभागार में आयोजित इस अभियान को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित पाण्डेय ने कहा कि सदस्यता के माध्यम से हम नए लोगों को पार्टी से जोड़ते हैं। संगठन का विस्तार करते हैं। जिला अध्यक्ष ने पार्टी में रहकर अनुशासन की सीख दी। कहा कि व्यक्तित्व में भी संगठन का भाव और अनुशासन दिखना चाहिए। जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सदस्‍यता अभियान को गंभीरता से लें। आपस में सामांजस्‍य बैठाकर कार्यकर्ता इस महापर्व को सफल बनाने में जुट जाएं। सदस्‍यता प्रभारी सभी जगह तय हो चुके हैं। अब लोगों से संपर्क कर केन्‍द्र की योजना और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की नीतियों को सभी को बताते हुए लोगों से पार्टी से जोडें। उन्‍होंने कहा कि पार्टी से जुडने वाले सभी लोगों से हमेशा संपर्क में रहे।

loksabha election banner

जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि संघर्ष की गाथा ही भाजपा की पहचान है। नगर सदस्यता प्रमुख अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा कि सदस्यता हमारे संगठन का मूल है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वरनगर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह तथा संचालन अजीत गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला सदस्यता प्रभारी विजय कुशवाहा, जिलामंत्री विपुल सिंह, योगी राजीव मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, अभिनव कुमार, संजीव सिंह, मनीष दास, प्रिंस मंडल, देवव्रत घोष, उमाशंकर, रामदेव साह, अनूप लाल साह, अमरदीप साह, भावेश राजहंस, मुकुल कुमार, जीवन दास, कुमार विजेंद्र, आशुतोष ढिल्लू, विपिन अप्पू, संजय हरी, गुड्डू राय, ठाकुर मोहित सिंह, चंदन पांडे, सुमित गुप्ता, पंकज गुप्ता, पृथ्वीराज, प्यारे हिन्द उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने सेवा बस्ती में कार्यक्रम कर युवाओं को प्राथमिक सदस्य बनाया।

ज्ञात हो कि भाजपा ने शनिवार को जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर सदस्यता अभियान की शुरूआत की है। यह अभियान 11 अगस्त तक चलेगा।

नगर में सदस्यता अभियान को दें गति

भागलपुर विधान सभा के सदस्यता प्रमुख अर्जित शाश्वत चौबे ने नगर इकाई के कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया है। आदमपुर चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल के समीप अभियान का शुभारंभ पांच पेड़ लगाकर किया गया।

51 वार्डों में सघन जनसंपर्क चलाकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान किया जाएगा। अर्जित ने भागलपुर विधानसभा में दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। युवा मोर्चा को एक लाख सदस्य बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होने बताया कि स्मार्ट फोन से टॉल फ्री नम्बर 8980808080 डायल कर नये सदस्य बन सकते हैं। सामान्य मोबाइल धारकों को मैन्युअल फार्म भरना है।

कार्यक्रम के संयोजक सुबोध सिंह एवं सह संयोजक दिनेश मंडल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण सिंह ने मार्गदर्शन किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनूप लाल साह, देव कुमार पांडे, देवव्रत घोष, संजय हरी, चंदन पांडे, रंजीत कुमार, अरुण भगत, सुधीर चौधरी, दिनेश मंडल, प्रणव दास, मुन्ना सिंह, आशीष पांडे, प्रतिक आनंद, सुबोध सिंह, अजय राय, विजय सिंह, गोलं सिन्हा, चंदन ठाकुर, संगीता सिन्हा, संजय भट्ट, प्रदीप कुमार, आलोक राय उपस्थित थे।

भाजपा सदस्यता अभियान में अग्रणी रहेगा सुल्तानगंज

भाजपा सदस्यता महापर्व अभियान का शुभारंभ नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बनारस से किया। वहीं सुल्तानगंज विधानसभा के पांचों मंडल में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। सदस्यता अभियान के सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी पवन मिश्रा ने बताया कि पांचों मंडल में सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है सुल्तानगंज विधानसभा सदस्यता अभियान में अग्रणी रहेगा। वहीं सुल्तानगंज नगर मंडल नगर अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में सदस्यता महापर्व की शुरुआत की गई।

नगर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में पौधरोपण का कार्यक्रम चलाया गया। उसके बाद विधिवत सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की गई। यह कार्यक्रम सरकारी बस स्टैंड सुल्तानगंज के पास चलाया गया पीपल और बरगद के वृक्ष लगाकर प्रकृति और संस्कृति को बचाने की रक्षा, भारतीय जनता जनता पार्टी सुल्तानगंज नगर मंडल की ओर से किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी भागलपुर लोकसभा प्रभारी कुमार प्रणय, जिला कार्यसमिति सदस्य अरुण कुमार चौधरी, नगर उपाध्यक्ष अशोक झा शक्ति केंद्र प्रभारी विजय निराला, भाजपा महामंत्री डॉक्टर मुनीलाल गुप्ता, निर्मल शाह, नगर मंत्री राजीव कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

भाजपा की बैठक

भारतीय जनता पार्टी शाहकुंड मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष गोपाल कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला परिषद सभागार शाहकुंड के प्रांगण में हुई। बैठक में सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पौधरोपण किया गया।जिसमें आम का पौधा लगाया गया। और संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंडल बूथ पर कम से कम 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कन्हाई मंडल, कन्हैया झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह, ललन झा, राजीव सिंह, रामजी राय , सुधीर झा, छविनाथ सिंह, शुकदेव ठाकुर आदि उपस्थित थे।

भाजपाइयों ने सदस्यता अभियान किया शुरू

कहलगांव नगर भाजपा द्वारा आयोजित एक समारोह में डा श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। समारोह में मौजूद सभी भाजपाइयों ने उनके चित्र पर सम्मान माल्यार्पण कर नमन किया। समारोह की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रामकुमार पाठक ने एवं संचालन शुशांत कुमार ने की। समारोह को महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू चौबे, युवा मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, उत्तम चौधरी, बबलू सिंह, बद्री प्रसाद मंडल, आमोद शर्मा, शिवानी आदि ने सम्बोधित करते हुए श्याम प्रसाद मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डाले। इस अवसर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।

साठ हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य

भाजपा के संगठन पर्व सह सदस्यता अभियान का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष शिवबालक तिवारी की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। कार्यकर्त्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ शयामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधानसभा प्रभारी दिलीप निराला ने कहा कि पीरपैंती विधानसभा के लिए प्रांत की ओर से साठ हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसे सभी कार्यकर्त्ताओं के सहयोग से प्राप्त किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्त्ता समाज के सभी वर्गों और सम्प्रदायों के बीच जाएं। पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों बताकर उन्हें सदस्य बनाएं। साथ हीं साथ लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित करें।

इस अवसर पर जिला मंत्री मुरारी पासवान, उत्तरी मंडल के अध्यक्ष सितांशु मंडल, नन्दलालपुर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, दिप्तेंद्र वर्णवाल, पीरपैंती विधानसभा के सदस्यता प्रभारी ललन पासवान, मिंकू तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह, रिषिकेश सिंह, प्रदीप सिंह, विजय राय, अभिमन्यु राम, बरमेश्वर राय, अनील उजाला, सोनू आनंद, आनंद सिंह, राजहंस राय, संतोष पांडेय, भरत ठाकुर, रामाशंकर राय, अरूण ठाकुर, पंकज सिंह, विकास सिंह, जवाहर महतो, मनोज मिश्रा, मो जैकी, मो मोनू, कुंदन सिंह, नन्दकुमार साह, सचिन पांडेय, नीरज पोद्दार उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.