फिट रहने के लिए रेशमी शहर की महिलाएं जिम में खूब बहा रही पसीना Bhagalpur News
भागलपुर शहर में जिम तो बहुत हैं लेकिन स्तरीय जिम केवल छह हैं। एक जिम में सौ से 150 तक महिलाएं और युवतियां पहुंचती हैं।
भागलपुर, जेएनएन। मनगरों की तरह रेशमी शहर की आबो-हवा बदल रही है। शहर की युवतियां और महिलाएं भी अपने फिटनेस को लेकर सजग हो गई हैं। अपने को तंदरुस्त और फिट रहने के लिए जिम में घंटों पसीना बहा रही हैं। जिम में मिलने वाले ट्रीटमेंट का महिलाओं की सेहत पर भी कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। अब महिलाएं और युवतियां वजन कम और शरीर को फिट रखने के लिए नए तरीके अपना रही हैं। जिम करने वाली महिलाओं को खान-पान का डाइट चार्ट भी दिया जा रहा है।
सैकड़ों महिलाएं पहुंचती हैं
शहर में जिम तो बहुत हैं, लेकिन स्तरीय जिम केवल छह हैं। एक जिम में सौ से 150 तक महिलाएं और युवतियां पहुंचती हैं। इसमें से ज्यादातर महिलाएं घरेलू काम निपटाने के बाद शाम की शिफ्ट में फिटनेस के लिए जिम पहुंचती हैं। अभी पांच सौ के करीब महिलाएं फिटनेस के लिए जिम पहुंच रही हैं।
संगीत के साथ फिटनेस टिप्स : देवजानी
शहर में संचालित जिम में महिलाएं संगीत के साथ एक्सरसाइज कर रही हैं। ओन जिम की महिला ट्रेनर देवजानी सरकार ने बताया कि वह दो साल से महिलाओं और युवतियों को फिट रहने का गुर सीखा रही हैं। मसल ट्रेनिंग, व्यायाम, रेसिंग, योगासान के सभी गुर सीख रही हैं। वजन कम करने के सभी टिप्स बताए जाते हैं। महिलाएं एक से डेढ़ घंटे तक हर दिन एक्सरसाइज करती हैं। यहां दोनों शिफ्ट में 150 के करीब युवतियां और महिलाएं पहुंचती हैं।