बालिका वर्ग की राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का मेजबानी करेगा भागलपुर, जानिए... कब से होगा टूर्नामेंट Bhagalpur News
इस बार बालिका वर्ग की राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगितओं की मेजबानी भागलपुर को करने का मौका मिला है। राज्य के सैकड़ों खिलाड़ी भागलपुर में रहेंगे। जिलाधिकारी ने इसकी तैयारी की।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 07:52 AM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 07:52 AM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर में राज्य स्तरीय हॉकी बालिका (अंडर 14 व अंडर 17) प्रतियोगिता 16 से 18 सितंबर के बीच होगी। इसका आयोजन राजकीय बालिका इंटर विद्यालय में होगा। खिलाडिय़ों को देवी बाबू धर्मशाला और डोकानिया धर्मशाला में ठहराया जाएगा।
यह निर्णय जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता एवं राज्य स्तरीय हॉकी सहित अन्य प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि खो-खो (बालक और बालिका अंडर 14 और 17) उच्च विद्यालय बरारी, फुटबॉल (बालक अंडर 17) सैंडिस कंपाउंड, हॉकी (बालिका अंडर 14 और 17) राजकीय इंटर बालिका भागलपुर तथा ताइक्वांडो (बालक और बालिका अंडर 14, 17 और 19) उच्च विद्यालय नवगछिया में कराया जाएगा। खो-खो और ताइक्वांडो खेल का आयोजन आठ सितंबर को तथा फुटबॉल और हॉकी का आयोजन 14 सितंबर को होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें