Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather : आज हो सकती अच्छी वर्षा, इस बार कुछ ऐसा रहेगा मौसम

Bhagalpur Weather उमस भरी गर्मी से लोग परेशान। आज और कल वर्षा की संभावना है। मानसून का प्रवेश यहां हो गया है। लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से वर्षा नहीं हो रही है। इस कारण तापमान बढ़ गया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 06:59 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 06:59 AM (IST)
Bhagalpur Weather : आज हो सकती अच्छी वर्षा, इस बार कुछ ऐसा रहेगा मौसम
Bhagalpur Weather : भागलपुर में कल रात से ही वर्षा हो रही है।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bhagalpur Weather : मानसून प्रवेश करते ही शहर में जहां वर्षा हुई वहीं कुछ दिनों से मानसून यहां कमजोर हो गया था। लेकिन फिर अब वर्षा के आसार हैं। मंगलवार को जहां दिन भर वर्षा होती रही। वहीं बुधवार को अच्छी वर्षा का आसार है। उसके बाद भी कई दिनों तक हल्की वर्षा होगी। धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। आसमान में बादल रहेगी। तेज दक्षिणी पूर्वी हवा के साथ मेघ गर्जन और बीजली चमकने लगेगी। उसके बाद वर्षा आरंभ हो जाएगा।

loksabha election banner

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी सुनील कुमार की मानें तो अभी वर्षा के आसार हैं। वर्षा बंद होने के बाद उमस भी लगेगी। वज्रपात होने का भी संभावना है। तेज आवाज के साथ बिजली गिरेगी। किसानों को सब्जी के खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। पशुचारा लगाने का भी उपयुक्त समय है। धान की बिचड़ी का भी सही समय चल रहा है।

आज बुधवार को मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले के विभिन्न भागों में मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ मध्यम से भारी वर्षा होगी। वज्रपात होने की संभावना है। दक्षिणी हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। आद्रता अधिकतम 90 और न्यूनतम 40 प्रतिशत तक रहेगा। तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना है।

तापमान पूर्वानुमान

  • पूर्वानुमान- अधिकतम- न्यूनतम
  • आज- 33.7 डिग्री सेल्सियस, 27.7 डिग्री सेल्सियस
  • कल- 33.0 डिग्री सेल्सियस, 27.0 डिग्री सेल्सियस
  • परसों- 32.0 डिग्री सेल्सियस, 25.0 डिग्री सेल्सियस

आज भी आसमान में बादल छाने के साथ हो सकती है वर्षा

संवाद सूत्र, बांका। मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्का वर्षा होने से मौसम काफी सुहाना रहा। वर्षा के बाद तापमान में भी कुछ कमी आई। इससे दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी जुबुली साहू ने बताया कि जिले में 28 और 29 जून को अधिक वर्षा होने की संभावना है। इसमें मंगलवार को जिले के लगभग सभी जगहों पर कम या अधिक वर्षा हुई है। बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही कही हल्की तो कहीं अधिक वर्षा होने की संभावना है। वर्षा के बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है। तापमान में कमी होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.