Bhagalpur Weather Today: मौसम का बदला मिजाज, अगले दो दिनों तक आकाश में छाए रहेंगे बादल
Bhagalpur Weather Today मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। अगले दो दिनों तक आकाश में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। साथ ही अधिकतम और न्यूतम तापमान स्थिर रहेगा। लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।
ऑनलाइन डेस्क, भागलपुर। इस साल पहले समय पर मानसून का आना और फिर लगातार रुक-रुक कर बारशि से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम की मेरबानी के कारण किसान अपने खेतों में उतर गए है। जिले में आधे से अधिक किसानों ने धान की नर्सरी डाल दी है। शेष किसान भी पांच से छह दिनों के अंदर नर्सरी डालने की तैयारी कर रहे हैं।
वहीं, रविवार का मौसम सुहाना रहा। सुबह से ही आकाश में बादल छाए हैं। इससे लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। साथ ही मध्यम गति से हवा भी चल रही है। शनिवार को दोपहर बाद बारिश के बाद से ही मौसम का मिजाज बदल गया। इससे दो दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत ली।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड की गई। इस दौरान हवा की गति 11 किमी प्रति घंटे रही। वही, मौसम विज्ञानियों की माने तो अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह सुहावना बना रहेगा। इस दौरान मध्यम गति से हवा चलेगी। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे।
किसानों को इस साल मिलेगा मौसम का साथ
किसानों को इस साल मौसम का भरपूर साथ मिलेगा। समय पर मानसून के आने के बाद से किसान खेती में लग गए हैं। समय पर धान की नर्सरी तैयार हो जाने से किसान धान की रोपाई भी समय पर कर सकेंगे। इससे इस बार उन्हें अच्छी पैदावार की उम्मीद है।
बिजली की कटौती से लोग परेशान
शनिवार को दोपहर बाद बारिश के कारण शहरी और ग्रामीण इलाके में लोग पूरे दिन बिजली कटौती से परेशान रहे। रविवार दोपहर तक कई इलाके में बिजली आपूर्ति ठप रही। हालांकि विद़युत विभाग की ओर से लाइन को दुरुस्त कराया जा रहा है। कई इलाके में लो वोल्टेज भी बड़ी परेशानी का कारण है। इसे दुरुसत नहीं किए जाने से भी परेशानी हो रही है।