Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather : एक बार फ‍िर बढ़ा तापमान, वर्षा के लिए करें दो दिन का इंतजार, मानसून का प्रवेश

Bhagalpur Weather ब‍िहार में वर्षा नहीं हो रही है। मानसून का प्रवेश हो चुका है। दो दिन से वर्षा नहीं होने से तापमान बढ़ गया है। अभी दो-तीन दिन वर्षा के लिए इंतजार करना होगा। धान फसल लगाने का मौसम अभी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 12:57 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 12:57 PM (IST)
Bhagalpur Weather : एक बार फ‍िर बढ़ा तापमान, वर्षा के लिए करें दो दिन का इंतजार, मानसून का प्रवेश
Bhagalpur Weather : बिहार में तापमान एक बार फ‍िर बढ़ गया है। दो दिन बाद वर्षा होने की संभावना है।

जागरण टीम, भागलपुर। Bhagalpur Weather : बिहार के भागलपुर सहित पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी जिले का तापमान काफी बढ़ा हुआ है। गर्मी का एहासास होने लगा है। मानसून के प्रवेश करने के बाद भी दो-तीन दिनों से वर्षा नहीं हो रही है। अभी वर्षा के लिए इंतजार करने की जरुरत है। 

loksabha election banner

वहीं, बांका जिले में पिछले दो दिनों से वर्षा नहीं होने से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई है। इससे रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले दिनों जिले में हुई जमकर बारिश होने के बाद कृषि कार्यों में तेजी आई है। लेकिन पिछले दो दिनों से तेज धूप निकलने से जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इससे दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी जुबुली साहू ने बताया कि अभी दो दिनों से बारिश नहीं होने से जिले का तापमान बढ़ गया है। जिले में 27 जुलाई के बाद बारिश होने की संभावना है। इसमें 28 और 29 जुलाई को जिले में अधिक बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के बाद जिले के तापमान में कमी होने की उम्मीद है।

हालांकि खगडि़या में सोमवार को मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले के विभिन्न भागों में वर्षा होने की संभावना है। आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ मध्यम वर्षा होगी। पूर्वी उत्तरी हवा 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। आद्रता अधिकतम 73 और न्यूनतम 50 प्रतिशत तक रहेगा। आज तापमान में थोड़ी कमी होने की संभावना है।

तापमान पूर्वानुमान

  • पूर्वानुमान- अधिकतम- न्यूनतम
  • आज- 32.2 डिग्री सेल्सियस, 26.1 डिग्री सेल्सियस
  • कल- 29.8 डिग्री सेल्सियस, 27.1 डिग्री सेल्सियस
  • परसों- 31.7 डिग्री सेल्सियस, 25.7 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर में सुबह से ही धूप खिली है। वर्षा की संभावना नहीं है। तापमान बढ़ा हुआ है। लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.