Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Forecast : सर्दी का सितम जारी, छाया रहा कोहरा, बदलों से ढका आसमान जानिए ... आज का मौसम

Bhagalpur Weather Forecast पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के मौसम के मिजाज का मिजाज बीते तीन दिनों से बदला हुआ है। ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को दोपहर तक आसमान धुंध और कोहरे से ढंगा रहा। अधिकतम एवं न्‍यूनतम तापमान भी घटा है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 11:30 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 11:30 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : सर्दी का सितम जारी, छाया रहा कोहरा, बदलों से ढका आसमान  जानिए ... आज का मौसम
शुक्रवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast : पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में सर्दी का सितम बढ़ गया है। शुक्रवार को सुबह धूंध और कोहरों का कहर जारी रहा। ठंड बढ़ जाने से सड़कों पर सन्‍नाटे की स्थिति है। लोग घर से कम निकल रहे हैं। दोपहर तक मौसम का मिजाज यूं ही बना रहा। दोपहर बाद धूप निकली तो लेागों ने ठंड से थोड़ी राहत की सांस ली। 

loksabha election banner

इधर बिहार कृषि विश्‍वविदयालय मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो बीरेंद्र कुमार ने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले दो दिनों तक दिन में ठंड से राहत मिलने की  उम्‍मीद नहीं है। पर आसमान में आंशिक बादल छाए होने के कारण न्‍यूनतम तापमान में एक डिग्री तक वृद्वि हो सकता है।  

मधेपुरा में सुबह से कोहरा है। धूप नहीं निकली है। ठंड के कारण आम जनजीवन प्रभावित है। लोग घरों के बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। बांका में कोहरा का प्रभाव है। इस कारण ठंड बढ़ी है। कोहरे के कारण वाहनों का परिचालन पर प्रभाव पड़ा है। सहरसा में सुबह से कुहासा है। धूप नहीं निकली है।कनकनी के कारण ठंड  बहुत अधिक है। लोग घरों के बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

सुपौल में घना कोहरा छाया है। कनकनी काफी बढ गई है।  खगड़िया में मौसम काफी सर्द है। सुबह से ही काफी घना कोहरा छाया है। जिससे आस पास की चीजें भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही है। नौ बजे तक भी कोहरे का काफी प्रभाव है। घने कोहरे के कारण वाहन चालक लाईट जलाकर सड़क पर चल रहे हैं। नौ बजे तक भी भगवान भास्कर के दर्शन लोगों को नहीं हुए हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अभी तापमान में और कमी आने की संभावना है। अररिया में अभी तक कोहरा है। कनकनी के कारण लोग परेशान हैं।

पूर्णिया में सुबह से ही काफी घना कोहरा है एवं ठंड भी काफी ज्यादा है घने कोहरे के कारण आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सुबह के 8:30 बजे तक भगवान भास्कर का दर्शन लोगों को नहीं हुआ है। किशनगंज में घना कोहरा छाया है। कनकनी भरी ठंड से जनजीवन बेहाल है। विजिबिलिटी कम होने के कारण एनएच पर सन्नाटा पसरा है। 

लखीसराय में आज फिर से मौसम काफी खराब हो गया है। अल सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। भिजीविलिटी काफी कम है। अबतक लोगों ने सूर्य का दर्शन नहीं किया है। फिलहाल सूर्य निकलने की उम्मीद भी नहीं दिख रही है। ठंड भी बढ़ी हुई है। आज का तापमान 22/7 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है। कटिहार में भी घना कोहरा छाया है। कनकनी के कारण अब तक सडकों पर वीरानी छायी हूई है। मंद मंद हवा भी चलने लगी है। जमुई में कोहरा है। काफी ठंड है। आज यहां का तापमान 21/8 डिग्री सेल्सियस है। पूर्व बिहार,  कोसी और सीमांचल के अन्‍य जिलों में मौसम यूं ही हाल बना हुआ है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.