Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Forecast : 18 फरवरी से बदलेगा मौसम, आसमान में छाए रहेंगे बादल जानिए... आज के मौसम का हाल

Bhagalpur Weather Forecast बसंत पंचमी के बाद 18 फरवरी से एक बार फ‍िर मौसम का मिजाज बदल जाएगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदा-बांदी भी हो सकती है। लेकिन तापमान में बढ़ोतरी होगी। रात में भी तापमान बढ़ेगा।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 09:17 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 09:17 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : 18 फरवरी से बदलेगा मौसम, आसमान में छाए रहेंगे बादल जानिए... आज के मौसम का हाल
रविवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast :  भागलपुर सहित पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल के जिलों में आज सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। तापमान भी बढ़ने लगे हैं। रात में अब लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने बताया कि 18 फरवरी के बाद मौसम और बदल जाएगा। तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा। धूप में गर्माहट रहेगी। हालांकि इस दौरान बारिश की भी संभावना बनी रहेगी। सरस्‍वती पूजा में इस बार मौसम का बढि़या साथ मिलेगा।  

loksabha election banner

आज पूर्णिया में सुबह से ही धूप खिली हुई है। ठंड में कभी के बाद लोगों को राहत है। मौसम यहां का सामान्य है। लखीसराय में भी मौसम सामान्य है। धीमी धूप है। ठंड भी बहुत नहीं है। आकाश में बादल भी है। इस कारण धूप और छांव की स्थिति है। आज का तापमान 28/10℃ है। बांका में धूप है। धूप में नरमी है। जनजीवन सामान्य है। अररिया में धूप है। ठंड काफी कम है। मधेपुरा में धूप निकली है। किशनगंज में सुबह में धुंध छाया रहा। 8 बजे के बाद धूप निकली है। हल्की-हल्की हवाएं चल रही है।

भागलपुर में सुबह देर तक धुंधली धूप निकली। हालांकि दोपहर होते होते धूप में गर्माहट हो जाएगी। लेकिन फरि शाम में लोग ठंड का एहसास करेंगे। मौसम काफी खुशनुमा है। खेती किसानी के लिए मौसम अभी उपयुक्‍त है। मवेशियों को भी इस मौसम में राहत मिली है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी डाॅ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रोज वृद्धि होगी। धीरे-धीरे ठंड का असर कम होता जाएगा। आसमान में छिटपुट बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार भी हैं । हवा की गति भी सामान्य से कम ही होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को कल से ज्यादा तापमान होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.