Bhagalpur Weather Forecast : नवंबर के प्रथम सप्ताह में बढ़ेगी ठंड, जानिए... मौसम पूर्वानुमान
Bhagalpur Weather Forecast बारिश नहीं हो रही है। गर्मी भी नहीं है। उमस से भी लोगों को राहत है। धीरे-धीरे ठंड बढ़ता जा रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री तक गिरावट होगी। अगले माह से बारिश की संभावना है।
भागलपुर जेएनएन। मौसम के मिजाज में लगातार तब्दीली देखने को मिल रहा है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार ने पूर्वानुमान में बताया है कि नवंबर के प्रथम सप्ताह तक ठंड लोगों को अहसास कराने लगेगा। अधिकतम तापमान में कम से कम दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। बहरहाल औसतन तीन किलोमीटर की गति से उत्तरी हवा चल रही है, जिस कारण शाम ढलते ही मौसम गुलाबी ठंड का एहसास कराता है। बहराल इस मौसम से बचने के लिए चिकित्सकों ने सलाह दी है कि देर रात तक घर लौटने वाले लोग ठंड से बचाव के लिए जरूरत भर गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें। अन्यथा की स्थिति में वायरल फीवर या कोल्ड डायरिया का का शिकार हो सकते हैं। आगे मौसम साफ रहेगा। धूप खिलेगी।
गुलाबी ठंड लगेगी
डॉ वीरेंद्र कुमार की माने तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इससे दिन में जहां गर्मी लगेगी वहीं शाम होते ही मौसम सुहाना हो जाएगा। गुलाबी ठंड लगेगी । रात में ठंड बढ़ जाएगी। लोगों को अपने घरों में अब पंखा चलाने की जरूरत नहीं हो रही है। बदलते मौसम में लोगों को सर्दी खांसी जनित बीमारी हो रही है। आसमान में छिटपुट बादल छाया रहेगा फिलवक्त बारिश नहीं होगी। मौसम धीरे-धीरे शरद की ओर बढ़ रहा है। हवा की गति काफी धीमी है।
निकलने लगा गर्म कपड़ा
ठंडा के दस्तक देते ही अब गर्म कपड़े निकलने लगे हैं। सुबह शाम घर से बाहर निकलने वाले स्वेटर और इनर पहनकर निकलते हैं। उधर शहर और आसपास के बाजारों में गर्म कपड़े की अस्थाई दुकानें सजने लगी है। लोग ऊनी और गर्म कपड़े की खरीदारी करने लगे हैं। खेती किसानी के लिए भी मौसम उपयुक्त है।
किसानों को राहत मिली
इस बार पिछले दिनों लगातार बारिश के कारण किसानों को राहत मिली है। धान की फसल अच्छी होने उम्मीद है।