Bhagalpur Weather Forecast : खिली धूप, ठंड से मिली राहत, जानिए... आज के मौसम का हाल
Bhagalpur Weather Forecast प्रतिदिन इस इलाके में मौसम में बदलाव हो रहा है। लोग कभी ठंड तो कभी धूप का एहसास करते हैं। मौसम में परिवर्तन से लोगों को बीमार होने की संभावना है। धूप खिलने में गर्मी जैसा महसूस होने लगता है।
भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : भागलपुर सहित पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल के जिलों में मौसम ने अचानक परिवर्तन ले लिया है। सूर्योदय के साथ धूप खिलने से लोगों को राहत मिलती है। रात में ठंड का एहसास होता है। दिन में 10 बजे से हल्की गर्मी होने लगती है। लोगों दिन में ठंड नहीं लगता है। लेकिन शाम होने के साथ ही ठंडक से लोगों को परेशानी बढ़ जाती है।
भागलपुर में सुबह होते ही धूप खिल गई है। जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल गई है। शुक्रवार को जहां घना कोहरा और बादल छाया रहा, बूंदा बूंदी बारिश होती रही। हवा के कारण मौसम शर्द होता रहा। वहीं शनिवार को दिन में राहत मिल गई है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान के कारण दक्षिण भारत में झमाझम बारिश हुई। इसका असर भागलपुर और आसपास के मौसम पर पड़ा। सुबह से ही जिले के कई हिस्सों में बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान तेज गति से हवा चली। जिससे तापमान में साढ़े चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो गई है।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम साफ रहेगा। जिससे दिन की तापमान में वृद्धि होगी। वहीं शाम होते ही मौसम सर्द हो जाएगा आने वाला समय में और ठंड बढ़ेगी।
बच्चों और वृद्धों को परेशानी हो रही है
इस बदलते हुए मौसम के कारण बच्चों और बूढ़ों को काफी परेशानी हो रही है। लोग बीमार होने लगे हैं। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि लोग घर से निकलने के समय बरतें। कोरोना काल में घर से नहीं निकलें। जरुरत पड़ने में गर्मीयुक्त कपड़ों के साथ मास्क लगाकर ही घर से निकलें। जरा सा भी बीमारी जैसा महसूस हो तो तुरंत चिकित्सकों से सलाह लें।
किसानों को राहत
अभी धान की फसल की कटाई हो रही है। खेती किसानी के लिए यह मौसम उपयुक्त है। खेतों में नमी है। धान की फसल को काटकर तुरंत रबी की फसल लगाएं। इससे किसानों को लाभ होगा।