Bhagalpur Weather Forecast : रात में हुई बारिश, दिन होते ही मौसम साफ, जानें... मौसम पूर्वानुमान
Bhagalpur Weather Forecast पूर्व बिहार कोसी और सीमांचल के जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है। सुबह से ही बारिश हो रही है। जलजमाव से परेशानी हो रही है।
भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : शुक्रवार को रात भर झमाझम बारिश हुई। शनिवार सुबह से ही मौसम साफ है। लगातार बारिश होने से चारों ओर जलमग्न है। खेतों में पर्याप्त पानी है। बारिश के कारण शहर के रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। भागलपुर शहर के दक्षिणी क्षेत्र की सड़कों पर नाले का पानी उतर आया है। भोलानाथ और बौंसी रेलवे अंडर पास में जलजमाव है।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार की माने तो आज भी लगातार बारिश होती रहेगी। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रहा है। पूर्वी ठंडी हवा चल रही है। उन्होंने बताया कि सितंबर माह की बारिश पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति होती जा रही है।
भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल सहित सुल्तानगंज से पीरपैंती तक लोग बाढ़ और तेज बारिश से परेशान हो गए हैं। उधर, पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ व्रजपात का अलर्ट जारी किया है। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।
धान को लाभ, सब्जी को नुकसान
बारिश से धान की फसल को काफी फायदा हुआ है। लेकिन सब्जी की खेती को बारिश से नुकसान हुई है। क्योंकि सब्जी के खेतों में पानी के ठहराव से उसको नुकसान होगा।
बांका जिले में बारिश जारी है। बारिश से चांदन सहित सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। चांदन नदी में डायवर्जन मंगलवार शाम को ही एक जगह टूट गया था। कई और जगह पानी ने कटाव कर दिया है। इससे अभी आसमान बादलों से भरा है। उमस से अभी बारिश और होने की संभावना दिख रही है।
अररिया और किशनगंज में बूंदाबांदी बारिश हो रही है। कटिहार में सुबह से बारिश हो रही है। मधेपुरा में बारिश हो रही है। सहरसा में सुबह पांच बजे से बारिश हो रही है। लखीसराय में बारिश हो रही है। रात को गरज के साथ खूब बारिश हुई। मुंगेर, जमुई, अररिया, पूर्णिया आदि जिलों से भी बारिश होने की सूचना मिल रही है।