Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Forecast : अचानक तापमान बढ़ने से लोग हुए परेशान, सूखने लगे खेत

Bhagalpur Weather Forecast गुरुवार की सुबह भागलपुर सहित आसपास के जिलों में धूप खिली हुई है। दोपहर में भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। बारिश की संभावना नहीं है। मानसून समाप्‍त हो गया है। खेती किसानी के लिए गर्मी घातक है। तापमान बढ़ा हुआ है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 09:59 AM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 09:59 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : अचानक तापमान बढ़ने से लोग हुए परेशान, सूखने लगे खेत
भागलपुर में सुबह सुबह मौसम का हाल

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह होते ही जहां तल्ख धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं रात में ठंडक रहती है। अभी इसी प्रकार मौसम रहेगा। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं हैं। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कहीं-कहीं बारिश होगी। गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। आसमान में छिटपुट बादल छाये रहेंगे। कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति बनी रहेगी। दिन का तापमान ज्यादा और रात का तापमान बहुत कम रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री के और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा। साथ में तापमान मे गिरावट होगी। आने वाले समय में ठंडक दस्तक देने वाला है। इस बार कड़ाके की ठंड पडने की उम्मीद है।

loksabha election banner

गुरुवार को बांका में भी मौसम पूरी तरह साफ है। तेज धूप खिली है, जिससे उमस का एहसास हो रहा है। गर्मी और उमस का भी अनुभव हो रहा है। रात को काफी ओस की बूंदे गिरती है। इससे देर रात के बाद लोगों को गर्मी से निजात मिलती है। लेकिन धूप खिलने के बाद गर्मी बढ़ जाती है। मौसम का यह बदलाव लोगों को परेशान कर रहा है। कोरोना काल में मौसम बदलने के सर्दी खांसी का मामला बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह से बारिश बंद रहने से किसान धन कटनी में जुट गये हैं। जिनकी फसल नहीं पकी है, वे खलिहान तैयार करने में जुटे हैं। वैसे नीची जमीन वाले खेतों में अब भी पानी जमा है। जिससे किसानों को कटनी का इंतज़ार करना पड़ रहा है।

पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी के इलाकों में भी बारिश नहीं हुई। बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। किसानों को अभी बारिश की जरुरत है। खेतों में पानी नहीं है। नदियों का जलस्‍तर भी घटने लगा है। इस कारण लोग पंप सेट से खेतों में पटवन कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.