Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Forecast : गर्मी और धूप से लोग हो रहे परेशान, उमस से बढ़ी बेचैनी

Bhagalpur Weather Forecast शुक्रवार की सुबह भागलपुर सहित आसपास के जिलों में धूप खिली हुई है। दोपहर में भीषण गर्मी से लोग परेशान है। बारिश अभी नहीं होगी। खेती किसानी के लिए गर्मी घातक है। तापमान बढ़ा हुआ है। उमस से और संकट है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 09:51 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 09:51 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : गर्मी और धूप से लोग हो रहे परेशान, उमस से बढ़ी बेचैनी
भागलपुर शहर में सुबह नौ बजे का हाल।

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : मानसून समाप्‍त हो जाने के कारण भागलपुर सहित आसपास के जिलों में अब गर्मी शुरू हो गई है। तापमान बढ़ा हुआ है। बारिश नहीं हो रही है। खेत सूख गए हैं। सड़क पर धूल उड़ रही है। उमस और गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। यही हाल, पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी के जिलों का भी है।

loksabha election banner

भागलपुर में भीषण गर्मी से काफी परेशानी हो रही है। सुबह होते ही तल्ख धूप से तीखी गर्मी का अनुभव होने लगा है। कई दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। फिलहाल कई दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार रात में तापमान कम रहेगी।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा। रात में तापमान धीरे-धीरे गिरता जाएगा। अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। आसमान में बादल छाया रहेगा। बारिश नहीं होने से किसानों के खेत सूखने लगे हैं। जबकि अभी अधिकतर धान की फसलों में सिंचाई की जरूरत है, जिसे अपना संसाधन है वह तो सिंचाई कर रहे हैं। जिस किसानों के पास सिंचाई साधन नहीं हैं वह आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं। बारिश नहीं होने से सब्जी की फसलों में भी ज्यादा सिंचाई करनी पड़ती है। बांका में भी यही बनी हुई है। नदियों का जलस्‍तर घटने लगा है। लखीसराय में कड़ी धूप है। सात बजते ही आकाश से आग के गोले बरसने शुरू हो गए हैं। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। तपती धूप से लोग परेशान हैं। अररिया में तेज धूप है सहरसा में तेज धूप है। उमस भरी गर्मी है। किशनगंज में तेज धूप है। उमस भरी गर्मी है। मधेपुरा में तेज धूप है। उमस भरी गर्मी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.