Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather : मौसम विभाग का अनुमान फेल, मानसून के आने के बाद भी वर्षा नहीं, बोले-कृषि व‍िज्ञानी खेती को चाहिए पानी

Bhagalpur Weather बिहार में मानसून का प्रवेश हो चुका है। भागलपुर सहित सीमांचल पूर्व बिहार और कोसी के इलाके में वर्षा नहीं हो रही है। खेती को पानी की जरुरत है। मौसम विभाग का भी अनुमान लगातार फेल हो रहा है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 07 Jul 2022 08:09 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2022 08:09 AM (IST)
Bhagalpur Weather : मौसम विभाग का अनुमान फेल, मानसून के आने के बाद भी वर्षा नहीं, बोले-कृषि व‍िज्ञानी खेती को चाहिए पानी
Bhagalpur Weather : वर्षा नहीं होने पर तापमान बढ़ गया है।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bhagalpur Weather : भीषण गर्मी और उमस के बीच बुधवार की शाम शहर में हुई हल्की वर्षा से जहां लोगों को राहत मिली वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान फेल हो गया। मौसम विभाग ने कई दिनों तक वर्षा नहीं होने की बात कही थी। आसमान में छाये बादलों को देखकर ऐसा लग रहा है कि अभी और वर्षा हो सकती है।

loksabha election banner

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को हल्की वर्षा हो सकती है। आंशिक बादल छाये रहेंगे। इस दौरान पूर्वा हवा चलने की संभावना है। हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। इस दौरान उमस रहेगी, तापमान में वृद्धि भी हो सकती है। सब्जियों में सिंचाई करने और पशुओं को पर्याप्त पानी पिलाने की कृषि विज्ञानियों ने सलाह दी है।

गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम

भागलपुर सहित पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी में अधिकतम तापमान 35, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। आद्रता 87 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है। भागलपुर और आसपास के क्षेत्र में वर्षा होने के आसार नहीं है। छिटपुट बादल छाये रहने के कारण धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। उमस से परेशानी बढ़ेगी। लेकिन माननूस का प्रवेश यहां हो चुका है। वर्षा नहीं हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान लगातार फेल हो रहा है। खेती के लिए वर्षा की जरुरत है। अचानक तापमान बढ़ गया है।

सुनील कुमार (नोडल पदाधिकारी, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर) ने कहा कि सात से 12 जुलाई तक भागलपुर में अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। सात जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्‍की वर्षा हो सकती है। आंशिक बादल छाये रहेंगे, इस दौरान पूर्वी हवा चलने की संभावना है। हवा की औसत गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। उमस भी रहेगा। तापमान में वृद्धि हो सकती है। धान के बिचड़े और सब्जियों में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.