Bhagalpur Weather Forecast : हल्की बारिश का अनुमान, उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं, जानें, कैसा रहेगा मौसम
Bhagalpur Weather Forecast बीएयू के मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि आज मौसम गर्म रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन उमस से लोगों को परेशानी होगी।
भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आसमान में बादल छाये रहने उमस ज्यादा हो रही है। इससे लोग परेशान हैं। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण सेवा के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल से हल्की बारिश की संभावना है। आज गुरुवार को आसमान में बादल छाया रहेगा। कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में 50 एमएम तक बारिश हो सकती है। अभी पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार दक्षिण-पूर्व हवा चल रही है। हवा में नमी की मात्रा 78 फीसद है। फिलहाल मौसम में तल्खी बनी रहेगी।
अन्य जिलों का हाल
जमुई में अभी धूप है। उमस भरी गर्मी है। सुपौल में अभी तक धूप नहीं निकली है। मुंगेर में तेज धूप है। अररिया में बादल है। हल्की हवा चल रही है। बांका में धूप खिली है। लखीसराय में भी धूप है। हालांकि रात को कुछ इलाके में बिजली गर्जन के साथ बूंदाबांदी हुई थी। अभी मौसम में हल्की हवा के साथ उमस भरी गर्मी भी है। कटिहार में धूप खिली है। आकाश में छिटफुट बादल है। मंद-मंद हवा चल रही है। खगड़िया में धूप खिली है। उमस भरी गर्मी है। मधेपुरा में धूप है। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है। हवा चल रही है। सहरसा में धूप खिली हुई है। हवा भी चल रही है। किशनगंज में धूप छांव की स्थिति है। हल्की हल्की हवाएं चल रही है।
वहीं, सहरसा बलवाहाट के कांठो पंचायत अंधरी घाट स्थित गुरुवार दोपहर बाद हल्की बारिश के दौरान ठनका की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत और एक घायल हो गया। मौके पर ओपी पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया अंधेरी गांव निवासी पुसो मुखिया के दो पुत्र पिंकू मुखिया मृतक (29) और राजा मुखिया घायल (24 ) दोनों भाई घर के कुछ दूर स्थित नदी में मछली पकड़ने के वास्ते जाल लगा रहा था। इसी दौरान ठनका की चपेट में आ गया। जिसमें पिंकू की मौत हो गई।