Bhagalpur Weather Forecast : दिन में गर्मी, रात में हल्की ठंड... जानिए... मौसम पूर्वानुमान
Bhagalpur Weather Forecast सोमवार की सुबह भागलपुर सहित आसपास के जिलों में धूप खिली हुई है। भीषण गर्मी और धूप से लोग परेशान है। लेकिन रात में मौसम में नमी के कारण लोगों को राहत है। दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। उमस से और भी संकट है।
भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव हो रहा है। एक ओर जहां दिन की शुरुआत गर्मी से होती है, वहीं रात के तापमान में नमी रहती है। जहां रात में एक ओर गुलाबी ठंड लग रही है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मौसम ऐसा ही सामान्य रहेगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि खेती किसानी के लिए जिस किसानों का खेत अभी खाली है, उसे अगेतर रवि की फसल लगाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। वहीं, सब्जी की अगेतर किस्मों का किसानी आरंभ कर देनी चाहिए। दिन का तापमान फिलहाल ऐसा ही रहेगा। धूप तीखी रहेगी। बादल ढकने से राहत मिलेगी। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है।
बांका में सोमवार को भी जिला में तेज धूप खिली है। धूप से गर्मी और उमस बरकरार है। पिछले एक पखवाड़े से बारिश पूरी तरह बंद है। बूंदाबांदी भी नहीं हो रही है। इससे किसानों को आगात नस्ल के धान की तैयारी में सहायता मिल रही है। कई किसान धन कटनी में जुट गए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 21 अक्टूबर को जिला में थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है। इसके पहले मौसम साफ रहेगा। रात में आसमान से खूब ओस गिर रहा है। इससे रात को खुले आसमान में ठंड का अहसास होने लगा है। कृषि विज्ञानी मुनेश्वर प्रसाद के मुताबिक 21 तारीख के मौसम के हिसाब से किसान धनकटनी करें। मुंगेर, जमुई, लखीसराय, अररिया, मधेपुरा में तेज धूप है। उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। सड़कों पर धूप है। किशनगंज में सुबह से तेज धूप है। उमस भरी गर्मी है। इसके अलावा पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी के जिलों में भी लगभग यही स्थिति बनी हुई है। बारिश की संभावना नहीं दिख रही।