Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Forecast : बदला मौसम का मिजाज, लगातार बारिश से किसान खुश, जलजमाव से शहर हुआ नारकीय

Bhagalpur Weather Forecast सोमवार की देर रात से ही लगतार बारिश हो रही है। भागलपुर बांका पूर्व बिहार सीमांचल और कोसी इलाकों में बारिश से किसानों को काफी लाभ हुआ। नदियों का भी जलस्‍तर बढ़ा है। वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 08:53 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 08:53 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : बदला मौसम का मिजाज, लगातार बारिश से किसान खुश, जलजमाव से शहर हुआ नारकीय
भागलपुर में सुबह-सुबह बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है।

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast  : लगभग 15 दिनों से कभी-कभी कभार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने आज सब्र का बाध तोड़ दिया। सोमवार रात से ही झमाझम बारिश हो रही है। भागलपुर में लगातार बारिश से एक ओर जहां खेती-किसानी को लाभ पहुंचा है, वहीं दूसरी ओर जलजमाव ने स्थिति नारकीय बना दिया है। मुख्‍य मार्ग पर पानी जमा होने से वाहनों के परिचालन में काफी परेशानी हो रही है। जगह-जगह जाम लगा हुआ है। एनएच और बायपास पर वाहन फंसे हुए हैं। भागलपुर शहर की स्थिति और भी बदहाल हो गई है। भोलानाथ पुल में काफी पानी है। शहर का एक प्रमुख इलाका इससे प्रभावित हो गया। साथ ही शहर के प्रत्‍येक चौक-चौराहों पर पानी जमा है। इससे इतर, बारिश के कारण खेती को काफी लाभ हुआ। धान और गन्‍ना में पानी की आवश्‍कता थी, जो पूरी हुई। हालांकि बारिश से सब्‍जी के फसल को काफी नुकसान होगा।

loksabha election banner

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आई बारिश कोलकाता से दिल्ली की ओर जा रही है। रास्ते में बिहार पड़ता है। इस वजह से बिहार को भी सराबोर करती हुई वह आगे बढ़ रही है। आने वाले 24 घंटे में इसी प्रकार बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसी दौरान वज्रपात की भी संभावना है। चार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पूर्व हवा चल रही है।  बारिश रुकने के बाद धूप भी निकलता रहेगा। लेकिन बादल से ढकता  रहेगा। तापमान में गिरावट आएगी, जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी।

सोमवार दोपहर से ही बांका जिले रुक रुक कर बारिश हो रही है। आसमान अब भी पूरी तरह बादलों से भरा है। अच्छी बारिश से मौसम खुशनुमा हो जाने के साथ धान के खेतों में भी बढ़िया पानी जमा हो गया है। कृषि विज्ञानी मुनेश्वर प्रसाद के मुताबिक यह बारिश धान के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इस पानी का लाभ लेकर किसान धन खेत में अंतिम उर्वरक का प्रयोग कर लें। बारिश से धान में बीमारियों का प्रकोप भी कम हो जाएगा। इधर बारिश से शहर की सड़कें और बाजार नरक बन गया है। शिवाजी चौक और डोकानिया  मार्केट बाजार कीचड़ से सन गया है। लोगों का पैदल चलना मुश्किल है।

सहरसा में बादल छाया हुआ है। सुबह से मंद मंद हवा चल रही है। बारिश की संभावना बनी हुई है। खगड़िया सोमवार से जिले के विभिन्न हिस्से में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आज सुबह भी जिला मुख्यालय समेत विभिन्न भागों में बारिश हुई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कल तक बारिश की संभावना है। बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। जिला मुख्यालय में दो घंटे तक सुबह में बिजली बाधित रही। लखीसराय में कमजोर धूप है। कभी कभी धूप गायब भी हो जा रही है। आकाश में बादल घुमड़ रहे हैं। अल सुबह में बारिश हुई थी। उसके बाद मौसम में उसम भरी गर्मी है। किशनगंज में सुबह से रुक-रुक बारिश हो रही है। दो दिनों से मौसम का रुख बदला हुआ है। जिस कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत है। यह बारिश धान के फसल के लिए फायदेमंद है। मधेपुरा में सुबह से बारिश हो रही है। बारिश से शहर की स्थिति नारकीय हो गई है। जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यद्दपि बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.