Bhagalpur Weather Forecast : लगातार बारशि से किसान गदगद, आज भी वर्षा होने की उम्मीद, अलर्ट जारी
Bhagalpur Weather Forecast पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण किसानों को राहत मिली है। खेतों में लगे फसलों को काफी लाभ हुआ है। आज भी बारिश होगी।
भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : भागलपुर और आसपास के जिलों में गुरुवार को अच्छी बारिश से किसान गदगद हो गए। कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है और अभी होने की संभावना है। शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ है। कहीं से बारिश होने की अब तक सूचना नहीं मिली है। लेकिन आज भी कई जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बारिश के दौरान वज्रपात की भी संभावना है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा की माने तो आज और कल मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। लेकिन उमस भरी गर्मी भी जारी है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 81 फीसद आद्रता के साथ 2.2 किलोमीटर की प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्व हवा चल रही है। मौसम में तल्खी बनी रहेगी। जहां बारिश होगी वहां मौसम सुहाना हो जाएगा। बारिश से मुख्य पथ गली मोहल्ले के रास्ते जलमग्न और कीचड़मय हो गए हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। भागलपुर शहर की स्थिति नारकीय हो गई है।
बांका में आज मौसम साफ है। धूप भी नहीं खिली है। हल्की हल्की ठंढी हवा बह रही है। जिला में गुरुवार को भी बारिश नहीं हुई है। इसके पहले एक सप्ताह से हर दिन किसी ना किसी हिस्से में थोड़ी बहुत बारिश हो रही थी। दो दिन से बारिश नहीं होने से चांदन, ओढ़नी, बदुआ, चीर, सुखनिया आदि जिला की बरसाती नदियों में आज पानी कम हो गया है।
किशनगंज में देर रात से रिमझिम बारिश हो रही है। बारिश के साथ साथ हल्की हवा चलने मौसम में ठंडापन है। मधेपुरा में भी बादल छाया हुआ है। बारिश की संभावना बनी हुई है। कटिहार में बादल छाया हुआ है। बारिश की संभावना बनी हुई है। जमुई में बादल छाए हैं। सुबह से उमस भरी गर्मी है। लखीसराय में अभी हल्की धूप है। सुबह से ही उमस भरी गर्मी है। रात को कुछ इलाके में बूंदाबांदी हुई थी। अभी आकाश में बादल है। कुछ इलाके में धूप-छांव है।