Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Forecast : चक्रवाती दबाव झारखंड में हो जाता है कमजोर, नहीं कम होता यहां का तापमान, जानिए... आज का मौसम पूर्वानुमान

Bhagalpur Weather Forecast पिछले दो दिनों से भागलपुर सहित पूर्व बिहार कोसी और सीमांचल के जिलों में ठंड बढ़ी है। हालांकि अभी वैसा असर देखने को नहीं मिल रहा जो पहले मिला करता था। मौसम में परिवर्तन हो रहा है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 07:47 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 07:47 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : चक्रवाती दबाव झारखंड में हो जाता है कमजोर, नहीं कम होता यहां का तापमान, जानिए... आज का मौसम पूर्वानुमान
बुधवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast : मौसम का मिजाज बिहार के लिए कुछ अलग है। देश में सिर्फ बिहार में ठंड का ज्‍यादा प्रभाव नहीं है। हालांकि इसका स्पष्ट कारण मौसम विज्ञानी नहीं बता पा रहे हैं।

loksabha election banner

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की मानें तो 1990 के बाद पहली बार ऐसी स्थिति हुई है कि जनवरी माह में 6 डिग्री पारा रहता था जबकि इस बार तीन गुणा ज्यादा के कारीब 15 डिग्री सेल्सियस रह रहा है। विगत 30 वर्ष के बाद बिहार में ऐसी स्थिति है। नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार कहते हैं कि इसका एक कारण यह है कि चक्रवाती दबाव झारखंड तक आते आते ही टूट जा रहा है। इससे तापमान में गिरावट नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य तो यह है कि बिहार और झारखंड में ही ऐसी स्थिति है जबकि देश के अन्य राज्यों में ठंड पड़ रहा है।

 फसल में कहीं नुकसान तो कहीं फायदा

ऐसे बदले मौसम से खेती किसानी के फसलों में कहीं फायदा होगा तो कहीं नुकसान होगा। बताया गया कि सामान्य से ज्यादा तापमान होने के कारण गेहूं का पैदावार कम हो सकता है। चना सहित दलहनी फसल को काफी नुकसान होने की संभावना है। जबकि सरसों, आलू आदि में लाही, झुलसा बीमारी कम लगेगी। उत्पादन ज्यादा होगा। मक्का के लिए फायदा होगा। खेती किसानी में मौसम का मिला जुला असर होगा।

 43 हजार हेक्टेयर में लगी गेहूं की फसल

जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णकांत झा ने बताया कि गेहूं आच्छादन का लक्ष्य 45 हजार हेक्टेयर का था जिसमें लक्ष्य के करीब पहुंचते हुए 43 हजार हेक्टेयर में किसानों की खेत में गेहूं की फसल लहलहा रही है। मौसम की बेरूखी के कारण उत्पादन प्रभावित हो सकता है। जबकि मक्का 17 हजार हेक्टेयर की जगह 21 हजार से ज्यादा हेक्टेयर में लगाया गया जिसकी बंपर पैदावार होगी। 14 हजार हेक्टेयर में दलहन की फसल लगी है।   

 पछुआ हवा लाई बर्फीली ठंड

मौसम में अचानक आज बदलाव हो गया।  मंगलवार सुबह से ही तेज गति से चल रही पछुआ हवा के कारण  बर्फीली ठंड लगने लगी। कोहरा छाया रहने के कारण दिन चढऩे के बाद धूप  निकला। तकरीबन सात किलोमीटर की र फतार से सुबह में हवा चली हालांकि शाम होते होते हवा की गति कम हो गई लेकिन कनकनी जारी है। मौसम विभाग की मानें तो थोड़ा तापमान गिरेगा, लेकिन एक दो दिन बाद फिर ऐसा ही सामान्य मौसम हो जाएगा। अचानक बर्फीली ठंड चलने से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.