Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Forecast : ठंड का सितम जारी, दो दिन बाद मिलेगी राहत

Bhagalpur Weather Forecast भागलपुर सहित आसपास के जिलों में ठंड का प्रकोप दो दिनों तक जारी रहेगा। हालांकि अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगा है। पिछले दो दिनों से काफी घने कोहरे के कारण सामने कुछ दिखाई नहीं देता है। इस कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 07:48 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 07:48 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : ठंड का सितम जारी, दो दिन बाद मिलेगी राहत
भागलपुर सहित आसपास के जिलों में ठंड का प्रकोप दो दिनों तक जारी रहेगा।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast: मौसम में ठंड का सितम जारी है, लेकिन शनिवार से घने कोहरा में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसा मौसम हुआ है। नमी को हवा लेकर आई है इस कारण घना कोहरा और धुंध हो रहा है। हालांकि अब राहत मिलने की संभावना है। 

loksabha election banner

पिछले दो दिनों से काफी घने कोहरे के कारण सामने कुछ दिखाई नहीं देता है। इस कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे से रात से सुबह तक दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो जा रहा है। इसके कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। कोहरे की वजह से गाडिय़ां फोग लाइट जलाकर चल रही हैं।

शहर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद धूप तो खिल रही है, लेकिन बादल छाया रहने के कारण धूप का असर नहीं के बराबर होता है। उत्तर पश्चिम हवा के कारण ठंड की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। शुक्रवार की दोपहर के बाद धूप खिलने के साथ ही लोगों को लगा था कि अब मौसम साफ हो जाएगा, लकिन मौसम में कोई सुधार नहीं हुआ ठंड बरकरार है। आसमान में धुंध की मोटी चादर होने के कारण दोपहर तक लोगों को सूर्य का दर्शन नहीं हो पाया था। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके रहे। सिर्फ वही लोग काम पर निकले जिन्हें अत्यंत जरूरी काम था।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि सेवा से मौसम वैज्ञानिक डॉ वीरेंद्र कुमार की माने तो आज के बाद से घने कोहरे में कमी आने लगेगी कोहरा छटेगा और धूप खिलेगी। लेकिन हवा की गति तेज हो सकती है। इस कारण हाडकंपाने वाली ठंड का एहसास होगा। पश्चिमी बिछोभ से उपजी बर्फीली पछुवा हवा ने धूप चमकने के बावजूद लोगों को गहरा ठंड का एहसास करा दिया। न्यूनतम पारा सामान्य स्तर पर रहने के बावजूद ठिठुरन की जद में ला दिया। फील वक्त मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तापमान में कोई विशेष गिरावट नहीं आएगी। आज का अधिकतम तापमान 21.4 न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मात्र तीन किलोमीटर रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.