Bhagalpur Weather Forecast : अगले दो दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार
Bhagalpur Weather Forecast अगले दो दिनों तक भागलपुर और आसपास के इलाके में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश के भी आसार हैं। जबकि तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री बना रहेगा।
आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast : इस बार मौसम किसानों पर पूरी तरह मेहरबान है। समय पर मानसून की इंट्री के बाद से ही समय-समय पर बारिश हो रही है्। इससे खेती-किसानी का काम काफी आसान हो गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार हर दिन थोड़ी-बहुत बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश के भी आसार हैं। यह स्थिति अगले दो दिनों तक बना रहेगा।
तापमान में नहीं होगा परिवर्तन
अधिकता और न्यूनतम तापमान में अभी कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहेगा। इस दौरान हवा की गति काफी धीमी रहेगी। इससे उमस भरी गर्मी का एहसास होगा।
गुरुवार को भी हुई बारिश
वहीं, गुरुवार को पूरे दिन उमस के बाद शाम को झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। देर शाम तक हल्की बारिश होती रही। हालांकि शहर के कई मोहल्ले में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। सबसे अधिक परेशानी शहर के दक्षिणी इलाके के लोगों को हो रही है।
धान की रोपनी का काम पूरा, बाढ़ से फसल तबाह
समय पर बारिश का इस बार किसानों को काफी लाभ मिला। जिले में धान की रोपनी का काम लगभग पूरा हो गया है। किसान अब खेतों में धान की निराई के बाद खाद डालने की तैयारी में हैं। वहीं, गंगा के तटवर्ती इलाके के किसानों की परेशानी बढ गई है। गंगा का जलस्तर बढऩे से उनका फसल डूब गया है। भागलपुर के सबौर, नाथनगर, अकबरनगर, सुल्तानगंज और नवगछिया इलाके में स्थिति सबसे अधिक भयावह है। दियार क्षेत्र में फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। पीरपैंती के भी कुछ इलाके में बाढ़ से फसल को नुकसान पहुंचा है। जबकि नवगछिया इलाके के लोग बाढ़ के साथ साथ कटाव का भी दंश झेल रहे हैं।