Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather: पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी में अलर्ट; वर्षा के साथ वज्रपात की आशंका, बदलता रहेगा मौसम

Bhagalpur Weather News बिहार के कई जिलों में वर्षा के आसार ​हैं। पूर्व बिहार सीमांचल और कोसी के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि दो तीन दिनों के बाद मौसम में फिर परिवर्तन हो जाएगा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 07:36 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 07:36 AM (IST)
Bhagalpur Weather: पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी में अलर्ट; वर्षा के साथ वज्रपात की आशंका, बदलता रहेगा मौसम
Bhagalpur Weather Update: भागलपुर में शनिवार की सुबह मौसम साफ है। धूप खिली है।

जागरण टीम, भागलपुर। Bhagalpur Weather Update: बिहार के कई जिलों मानसून सक्रिय हो गया है। शुक्रवार की दिन और रात में पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल के कई जिलों में जमकर वर्षा हुई तो कई जिलों में हल्की वर्षा। मौसम विभाग के विज्ञानियों ने कहा कि मौसमी प्रभाव के कारण वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होगी।

loksabha election banner

कहा जा रहा है कि अगले दो दिनों तक भागलपुर, बांका समेत पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल के कई जिलों में हिस्सों में वर्षा के आसार हैं। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। दो दिनों बाद वर्षा में थोड़ी आने की संभावनवा है।

भागलपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35, न्यूनतम तापमान 25, हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा, आद्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई है। शनिवार को हल्की वर्षा होने के आसार हैं। रविवार को भी मध्यम वर्षा होगी। मौसम सामान्य बना रहेगा। बादल छाया रहेगा। धूप छांव की स्थिति रहेगी। हालांकि मूसलाधार वर्षा होने के आसार नहीं हैं, लेकिन हल्की वर्षा होगी। इस कारण पिछले कई दिनों से हो रहे तेज धूप के कारण बढ़ रही उमस से राहत मिलेगी। आज का तापमान 33 और 22डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इस सप्ताह आसमान में छाए रहेंगे बादल

पिछले तीन दिनों से बांका में कही हल्की और कहीं जोरदार वर्षा हो रही है। बारिश होने से मौसम काफी सुहाना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इस सप्ताह के दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।शुक्रवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन में आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। लेकिन दोपहर बाद जिले के कुछ स्थानों पर गरज से साथ ही तेज वर्षा हुई। इससे मौसम काफी सुहाना रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी जुबुली साहू ने बताया कि पिछले तीन दिनों से जिले में रूक-रूक कर वर्षा हो रही है। शुक्रवार को भी जिले के कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज तो कहीं हल्का बूंदाबांदी वर्षा हुई है। इससे दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह के दौरान आसमान मं आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्का से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा के चलने का पूर्वानुमान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.