विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन लाया आफत; भागलपुर में आज रुक-रुककर तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:47 PM (IST)

Bhagalpur Weather Update Today: भागलपुर में बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के कारण आज रुक-रुककर तेज बारिश की संभावना ...और पढ़ें

Bhagalpur Weather Update Today: भागलपुर में आज अधिकांश जगहों पर होगी बारिश

Bhagalpur Weather Update Today: भागलपुर में आज अधिकांश जगहों पर होगी बारिश

HighLights

  1. भागलपुर में बंगाल की खाड़ी के डिप्रेशन से तेज बारिश की संभावना।

  2. विक्रमशिला सेतु 1 अक्टूबर से तीन महीने के लिए बंद होगा।

  3. यात्रियों के लिए 12 जहाज 24 घंटे मुफ्त सेवा देंगे।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Update Today: भागलपुर को नवगछिया और पूरे सीमांचल क्षेत्र से जोड़ने वाले गंगा नदी पर बने अति-महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु को आगामी 1 अक्टूबर से तीन महीने के लिए पूरी तरह बंद किया जाएगा। इस दौरान सेतु पर परमानेंट (स्थाई) स्टील ट्रस ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने यह आधिकारिक घोषणा की।

मंत्री ने बताया कि विक्रमशिला सेतु को बंद कर स्थाई निर्माण शुरू करने का फैसला सरकार द्वारा पहले ही लिया जा चुका था और इसकी घोषणा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व में ही कर दी थी। हालांकि, क्षेत्र में आई बाढ़ और गंगा के जलस्तर में अत्यधिक वृद्धि के कारण इस कार्य को कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ा था। अब परिस्थितियां सामान्य होने के बाद 1 अक्टूबर से निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।

आम जनता के लिए 12 बड़े जहाज रहेंगे तैनात, 24 घंटे मुफ्त सेवा

यातायात बंद होने से आम यात्रियों और मालवाहकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए सरकार ने पुख्ता वैकल्पिक इंतजाम किए हैं। मंत्री कुमार शैलेंद्र ने स्पष्ट किया कि तीन महीने के इस कार्यकाल के दौरान आम जनता को गंगा पार करने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए 12 बड़े जहाजों (वेसल्स) का संचालन किया जाएगा। ये सभी जहाज 24 घंटे निर्बाध रूप से चलेंगे और यात्रियों से इसके लिए कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

कायाकल्प के बाद नए रूप में दिखेगा विक्रमशिला सेतु

पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विक्रमशिला सेतु बिल्कुल नए और आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा। उन्होंने कहा, "काम पूरा होने के बाद पुल का बुनियादी ढांचा पूरी तरह सुदृढ़ हो जाएगा।

इसमें नई और मजबूत रेलिंग, उच्च गुणवत्ता वाली सड़क की सतह, पूरी तरह दुरुस्त एक्सपेंशन जॉइंट्स और आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था शामिल होगी।" यह स्थाई स्टील ट्रस ब्रिज यात्रियों को भविष्य के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगा।

3 मई को पाया नंबर 133 का स्लैब गिरने से बंद हुआ था पुल

गौरतलब है कि सीमांचल और कोसी क्षेत्र की लाइफलाइन माना जाने वाला विक्रमशिला सेतु बीते 3 मई को उस समय अचानक बंद कर दिया गया था, जब दो पायों के बीच का एक स्लैब गंगा नदी में गिर गया था। अधिकारियों के अनुसार, पहले पाया संख्या 133 के पास का एक्सपेंशन जॉइंट धंसा और इसके बाद स्लैब नदी में समा गया था।

भागलपुर मौसम बुलेटिन: 24 घंटे का आंकड़ा व अनुमान

  • अधिकतम तापमान: 31.2 डिग्री सेल्सियस

  • न्यूनतम तापमान: 25.7 डिग्री सेल्सियस

  • हवा की आर्द्रता (नमी): अधिकतम 94 प्रतिशत

  • हवा की गति व दिशा: 10 किमी/घंटा (पूर्वी दिशा से)

  • बुधवार को कुल वर्षा: 10.1 मिलीमीटर

  • मौसमी प्रणाली: बंगाल की खाड़ी का अति गहरा अवदाब + पश्चिमी यूपी पर चक्रवाती परिसंचरण

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से भारी और हल्के वाहनों का परिचालन रोक दिया गया था तथा रूट डायवर्ट किए गए थे। अस्थायी कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा तीन बेली ब्रिज स्थापित करने की योजना पर काम शुरू किया गया था, जिसमें से एक बेली ब्रिज लॉन्च हो चुका था। अब सरकार ने तात्कालिक उपायों के बजाय स्थाई स्टील ट्रस ब्रिज बनाने का निर्णय लिया है ताकि लंबे समय के लिए इस समस्या का पूर्ण समाधान हो सके।