Bhagalpur Vidhan Sabha Chunav Result: भागलपुर में लहराया भगवा, BJP रोहित पांडेय 13,661 वोटों से जीते, अजीत शर्मा की लुटिया डूबी
Bhagalpur election Result: भागलपुर सीट पर भाजपा ने 11 वर्षों बाद अपना परचम लहरा दिया है। बीजेपी के उम्मीदवार रोहित पांडेय भागलपुर सीट से 13 हजार 661 वोटों से विजयी घोषित किए गए हैं। उन्होने कांग्रेस के अजीत शर्मा को हराया। अजीत शर्मा निवर्तमान विधायक हैं। इससे पहले 24वें राउंड में भाजप के रोहित पांडेय कांग्रेस के अजीत शर्मा से 2467 मतों से आगे चल रहे थे। वोटों की गिनती के 23वें राउंड में भाजपा के रोहित पांडेय ने कांग्रेस के अजीत शर्मा पर 3657 मतों की बढ़त बना ली थी। भागलपुर सीट पर कुल 27 राउंड में मतों की गिनती पूरी हुई।

Bhagalpur vidhan sabha Election Result 2025: भागलपुर में भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय ने कांग्रेस के उम्मीदवार अजित शर्मा को 13 हजार से अधिक मतों से हरा दिया हैं।
डिजिटल डेस्क, भागलपुर। Bhagalpur vidhan sabha Election Result 2025, Bihar vidhan sabha chunav Result बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भागलपुर सीट पर भाजपा ने 11 वर्षों बाद फिर से अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। बीजेपी के उम्मीदवार रोहित पांडेय भागलपुर सीट से 13 हजार 661 वोटों से विजयी घोषित किए गए हैं। उन्होने कांग्रेस के अजीत शर्मा को करारी मात देकर यह सीट छीन ली। अजीत शर्मा निवर्तमान विधायक हैं। अजीत शर्मा बिहार चुनाव 2014 से यहां के लगातार विधायक रहे। उससे पहले भाजपा के दिग्गज अश्विनी चौबे लगातार पांच बार भागलपुर से भाजपा के विधायक चुने गए।
लंबे अंतराल के बाद भाजपा के खाते में आई इस जीत से कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मतगणना स्थल के बाहर बीजेपी की जीत पर जमकर अबीर-गुलाल उड़े। भाजपा समर्थकों ने इस बार भागलपुर सीट को अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लिया था। बहरहाल, एक बार फिर से भागलपुर में भगवा फहराने पर भाजपा नेता फूले नहीं समा रहे हैं। भाजपा के उम्मीदवार रोहित पांडेय ने अपनी जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित की है। Bhagalpur vidhan sabha Election Result 2025
तीन बार मतगणना केंद्र का चक्कर लगाया, 22वें राउंड में घर चले गए अजीत शर्मा
तीन बार मतगणना केंद्र का चक्कर लगाने के बाद 22वें राउंड में घर चले गए अजीत शर्मा जासं, भागलपुर : कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा सुबह से ही बेचैन थे। शुक्रवार का वे तीन बार पालिटेक्निक कालेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंचे। राउंड दर राउंड पिछड़ने के बाद भी उन्होंने अपने आप को सामान्य बनाए रखा। हालांकि कुछ राउंड में उन्हें बढ़त भी मिली। 22वें राउंड की मतगणना के बाद वे अंततः अपने घर लौट गए। बाहर निकलते समय मीडिया से सिर्फ इतना कहा कि अभी पांच राउंड की गणना बाकी है, अंतिम परिणाम का इंतजार कीजिए। इस दौरान उन्होंने अपनी निराशा छिपाने भी भले ही कोशिश की पर उनकी पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता ऐसा नहीं कर पाए। उधर, एनडीए गठबंधन के कैंप में सुबह से जो सरगर्मी थी, जो शाम होते-होते जश्न में बदल गई। Bhagalpur Vidhan sabha Chunav result
मतगणना के दौरान अंतिम राउंड तक उठापटक और उलटफेर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की घोषणा की घड़ी में मताें की गिनती के बीच भागलपुर सीट पर तब बड़ा उलटफेर हो गया जब सुबह से ही लगातार बढ़त बनाए हुए भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय अचानक ही कांग्रेस के अजीत शर्मा से पिछड़ने लग गए। इससे पहले मगणना के क्रम में 24वें राउंड में भाजप के रोहित पांडेय कांग्रेस के अजीत शर्मा से 2467 मतों से आगे चल रहे थे। वोटों की गिनती के 23वें राउंड में भाजपा के रोहित पांडेय ने कांग्रेस के अजीत शर्मा पर 3657 मतों की बढ़त बना ली। मतगणना के 22वें राउंड में भाजपा के रोहित पांडेय एक बार फिर कांग्रेस के अजीत शर्मा से 113 वोटों से आगे हो गए। इससे पहले 21वें राउंड में फिर से कांग्रेस के अजीत शर्मा भाजपा के रोहित पांडेय से 1599 वोटों से आगे चल रहे थे। अजीत शर्मा को 74934 मत और रोहित पांडेय को 73335 वोट प्राप्त हुए।
मतगणना के 20 राउंड पूरे होने पर भाजपा के रोहित पांडेय को कांग्रेस के अजीत शर्मा पर सिर्फ 259 मतों की बढ़त मिली। इस राउंड तक रोहित पांडेय को 71153 वोट, अजीत शर्मा को 70894 वोट और जनसुराज के अभय कांत झा को 2217 मत प्राप्त हुए। इससे पहले मताें की गिनती के 19वें राउंड में भाजपा के रोहित पांडेय 3892 मतों से आगे हो गए थे। रोहित पांडेय को अबतक 69370 वोट, अजीत शर्मा को 65478 वोट और जन सुराज के अभय कांत झा को 2110 वोट प्राप्त हुए।
18वें राउंड में फिर से भाजपा के रोहित पांडेय 1507 मतों से आगे चल रहे थे। इस बीच भागलपुर सीट पर बड़ा उलटफेर हो गया। यहां सुबह से ही बढ़त बनाए हुए भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय एकाएक पिछड़ गए। भागलपुर सीट पर वोटों की गिनती के 17 वे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा 443 वोटों से आगे चल रहे थे। भागलपुर सीट पर वोटों की गिनती के 17 वे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा 443 वोटों से आगे हो गए थे। अजीत शर्मा को अबतक 61706 वोट मिले हैं। जबकि रोहित पांडेय को 61263 मत प्राप्त हुए हैं। जन सुराज के अभयकांत झा को 1828 वोट मिले हैं। इससे पहले भागलपुर सीट पर वोटों की गिनती के 16 वें राउंड में कांग्रेस के उम्मीदवार अजीत शर्मा 4217 मतों से आगे चल रहे थे।
इससे पहले BJP के रोहित पांडेय 13,535 वोटों से आगे चल रहे थे। भागलपुर सीट पर वोटों की गिनती के 11 वें राउंड में रोहित पांडेय, कांग्रेस के उम्मीदवार अजीत शर्मा से 9564 मतों से आगे चल रहे थे। भागलपुर में BJP के रोहित पांडेय 13,535 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां मतों की गिनती का 9 राउंड पूरा हो गया है। भागलपुर सीट पर 8वें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय ने लंबी छलांग लगाई है। रोहित को अबतक 33261 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस के अजीत शर्मा को 22370 वोट मिले हैं। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा पर उनकी बढ़त करीब 11000 वोटों की हो गई है। भाजपा के रोहित पांडेय आठवें राउंड में 10891 मतों सै आगे चल रहे हैं।
भागलपुर सीट पर सातवें राउंड में भाजपा के रोहित पांडेय 7363 मतों से आगे चल रहे थे। रोहित पांडेय को 28662 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि कांग्रेस के अजीत शर्मा को 21199 वोट मिले हैं। छठे राउंड की मतों की गिनती में भाजपा के रोहित पांडेय 7553 वोटों से आगे चल रहे थे। भागलपुर सीट पर पांचवे राउंड में भाजपा के रोहित पांडेय 5123 मतों से आगे चल रहे थे। रोहित को 20997 वोट और अजीत शर्मा को 15874 मत प्राप्त हुए हैं। चौथे राउंड में भाजपा के रोहित पांडेय 4320 वोटों से आगे चल रहे थे।
तीसरे राउंड में भागलपुर सीट पर भाजपा के रोहित पांडेय 3981 मतों से आगे चल रहे थे। भागलपुर में भाजपा के रोहित पांडेय दूसरे राउंड की मतगणना में 1000 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के अजीत शर्मा को 7300 वोट मिले हैं। रोहित पांडेय को 8300 मत प्राप्त हुए हैं। भागलपुर में पहले राउंड में भाजपा के रोहित पांडेय 916 वोटों से आगे, अजीत शर्मा पीछे हो गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज, शुक्रवार 14 नवंबर को घोषित किए जा रहे हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। भागलपुर में इस बार भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय और कांग्रेस के उम्मीदवार अजित शर्मा में कड़ा मुकाबला है।
भागलपुर विधानसभा सातवां राउंड
- भाजपा रोहित पांडेय को 28662 मत
- कांग्रेस के अजीत शर्मा को 21199
- रोहित पांडेय 7363 मतों से आगे
भागलपुर विधानसभा छठा राउंड
- रोहित पांडेय भाजपा 25166
- अजीत शर्मा कांग्रेस 17613 मत
- रोहित पांडेय 7553 मतों से आगे
पांचवां राउंड भागलपुर
- भाजपा रोहित पांडेय 20997
- कांग्रेस अजीत शर्मा 15874
- भाजपा के रोहित पांडेय 5123 मतों से आगे
भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम की बात करें तो यहां से कांग्रेस के अजीत शर्मा और भाजपा के रोहित पांडेय के बीच कांटे की टक्कर हुई है। जबकि एग्जिट पोल अनुमानों में एनडीए प्रत्याशी को बढ़त मिलती दिख रही थी। कहा जा रहा है कि विकास से महरुम भागलपुर के दक्षिणी क्षेत्र की जनता ने अबकी बार एनडीए प्रत्याशी को गले लगा लिया है। वहीं नतीजे से पहले दोनों ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे। कांग्रेस जहां एम-वाई व पचपौनिया वोटों के सहारे बाजी मारने का दम भर रही थी। वहीं भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय वैश्य, सवर्ण व पचपौनिया वोटरों के सहारे अपनी जीत का ताना-बाना बुन रहे थे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विकास, विश्वास व भरोसा पर भागलपुर की जनता ने पिछली बार के मुकाबले ज्यादा मतदान किया। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तुलना में इस बार मतदाताओं ने 8.34 प्रतिशत अधिक मत डाले। Bhagalpur election Result

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।