अब भगवान को भी नहीं बख्श रहे चोर, भागलपुर में मौका लगते ही चुरा ले रहे उनकी मूर्तियां
भागलपुर में चोरों ने मंदिरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, जहां मूर्तियों और आभूषणों की चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
भागलपुर में मंदिरों से मूर्तियों और आभूषणों की चोरी बढ़ी।
2025-26 में कई प्रमुख मंदिरों में चोरी की वारदातें।
चोरों ने चांदी की प्रतिमाएं और सोने के गहने चुराए।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। चोरी कर गुम हो जाने वाले चोरों के निशाने पर भगवान भी आ गए हैं। मौका लगते ही ये शातिर मंदिरों से उनकी मूर्तिया आदि चुरा ले रहे हैं।
मंदिरों में मौजूद भगवान भी असुरक्षित हो गए हैं, ऐसे में आम लोगों की बिसात क्या। आम लोगों के घरों को दिन में ताड़ कर रात में आसानी से बेशकीमती सामान चोर झाड़ ले रहे हैं।
मंदिरों में चोरी की घटना में हाल के महीनों में चंद माह के अंकुश बाद फिर इजाफा देखा जा रहा है। 2025 में एक दर्जन मंदिरों में चोरी की वारदात हुई थी।
वर्ष 2026 में जनवरी से अबतक मंदिरों में चोरी का आंकड़ा आधा दर्जन पार कर चुका है। जिस मंदिर में पिछले साल चोरी हुई थी, उसी मंदिर को चोरों ने फिर चोरी को अंजाम दे दिया। यह वारदात चार जुलाई 2025 को एसएम कालेज रोड चौराहे पर मौजूद पुलिस शिविर के पास वाली मंदिर में घटी।
चोरों की करतूत सीसी कैमरे में कैद हो जा रही है लेकिन गिरफ्तारी कम हो पाई है। जोगसर थाने की पुलिस टीम तत्कालीन थानाध्यक्ष मंटू कुमार के नेतृत्व में चार जुलाई 2025 को एसएम कॉलेज रोड चौराहे पर मौजूद दुर्गा माता मंदिर में चोरी में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया।
मंदिरों से चोरी की चंद प्रमुख वारदात
1. 12 जुलाई 2026 को नाथनगर के शाहपुर कालिका माता मंदिर में प्रवेश कर चोरों ने 11 किलोग्राम की चांदी की बनी प्रतिमा समेत कुल 24 किलोग्राम के आभूषण की चोरी कर ली।
2. 25 जुलाई 2026 को मोजाहिदपुर थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित प्रसिद्ध गणेश्वर धाम मंदिर में प्रवेश कर चोरों ने मां काली की प्रतिमा समेत सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए।
3. तीन जुलाई 2025 को एसएसपी कार्यालय से सटे मंदिर परिसर से अष्टधातु की बनी नाग सांप, बर्तन-घंटा चुरा लिया।
जोगसर थाने में केस दर्ज किया गया है। पूर्व में चोर इस मंदिर की दानपेटी चुरा लिए थे।
4. चार जुलाई 2025 को एसएम कालेज रोड स्थित पुलिस शिविर के सामने वाली मंदिर से चोरों ने पांच किलोग्राम बजनी अष्टधातु की बनी नाग सांप चुरा लिए गए।, जोगसर थाने में केस दर्ज कराया गया है। पांच माह पूर्व स्वर्ण जेवरात भी चोरों ने चुरा लिया था।
5. 24 मई 2025 को नवगछिया में मंदिर से बजरंगबली की मूर्ति से चोदी के कान के कुंडल, चांदी की जनेऊ, पांव का कड़ा समेत अन्य जेवरात चुरा लिए।
6. 10 मार्च 2025 को कहलगांव के अंतीचक स्थित मंदिर से गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की तरफ से चढ़ाया गया 18 किलोग्राम चांदी के झाप की चोरी कर ली।
