विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज कैसा रहेगा मौसम? भागलपुर में रुक-रुककर होगी बारिश, गिरेगा पारा; मौसम विभाग ने तेज हवा व वज्रपात का जारी किया अलर्ट

Published: Fri, 11 Sep 2026 06:59 AM (IST)

Bhagalpur Weather Forecast :बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण भागलपुर सहित पूर्वी बिहार में अगले 24-48 घंटों ...और पढ़ें

Bhagalpur Weather Forecast : भागलपुर में कल भी झमाझम बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव का दिखेगा असर; वज्रपात का अलर्ट

Bhagalpur Weather Forecast : भागलपुर में कल भी झमाझम बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव का दिखेगा असर; वज्रपात का अलर्ट

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी सिस्टम से मौसम में बदलाव।

  2. भागलपुर में अगले 24-48 घंटे तक रुक-रुककर बारिश होगी।

  3. वज्रपात और तेज हवा की आशंका, खुले स्थानों से बचें।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast : बंगाल की खाड़ी में बने गहरे मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से भागलपुर सहित पूरे पूर्वी बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव आ गया है। गुरुवार को दिनभर उमड़ते-घुमड़ते बादलों के बीच हुई झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार यानी कल भी जिले में बारिश का सिलसिला जारी रहने के पूरे आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों तक मानसूनी तंत्र पूरी तरह सक्रिय रहेगा, जिसके चलते 11 सितंबर को भी जिले के अधिकांश इलाकों में रुक-रुककर कई दौर में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है। लगातार हो रही बारिश और बादलों के डेरे से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली है।

  • बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और ट्रफ रेखा के असर से भागलपुर सहित पूर्वी बिहार में अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम रहेगा सक्रिय

  • 11 सितंबर (शुक्रवार) को गरज-चमक के साथ रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश के कई दौर होने की प्रबल संभावना

  • दोपहर के वक्त संवहनीय बादलों के सक्रिय होने से तेज हवा और वज्रपात की आशंका; खुले स्थान व पेड़ों के नीचे न जाने की हिदायत

  • गुरुवार को दिनभर हुई बारिश से गिरा पारा, अगले एक-दो दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और सुहाना रहने का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तटीय क्षेत्र में बना निम्न दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) लगातार सक्रिय बना हुआ है। इसके साथ जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 9.4 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके अतिरिक्त, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर भी 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है।

वहीं, उत्तर हरियाणा से उत्तर प्रदेश और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव क्षेत्र तक 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक प्रभावी ट्रफ रेखा गुजर रही है। इन बहुस्तरीय मौसमी प्रणालियों के कारण वातावरण में भारी मात्रा में नमी प्रवेश कर रही है, जो घने बादलों के विकास के लिए बेहद अनुकूल माहौल तैयार कर रही है।

 स्पेल-वाइज होगी बारिश, दोपहर में वज्रपात की आशंका

मौसम विज्ञानी अनुपम नाहर ने बताया कि इन मौसमी कारकों के संयुक्त प्रभाव से 11 सितंबर को भागलपुर जिले में गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश होगी। बारिश का स्वरूप स्पेल-वाइज यानी रुक-रुककर होने वाला रहेगा, जिसमें कुछ देर तेज बारिश के बाद मौसम थोड़ी देर के लिए खुल सकता है और फिर बादलों का जमावड़ा शुरू होगा।

स्थानीय स्तर पर संवहनीय बादलों (कन्वेक्टिव क्लाउड्स) के तेजी से सक्रिय होने की स्थिति में कुछ ग्रामीण व शहरी इलाकों में तेज वर्षा के झोंके आ सकते हैं। विशेष रूप से दोपहर के आसपास बादलों की तेज गर्जना, आकाशीय बिजली (वज्रपात) चमकने और तेज रफ्तार झोंकेदार हवा चलने की प्रबल आशंका है।

खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें लोग

वज्रपात और आंधी जैसी स्थिति की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने आम नागरिकों और खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने आगाह किया है कि मेघ गर्जन या बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों, जलजमाव वाले क्षेत्रों, धातु के खंभों और ऊंचे पेड़ों के नीचे कतई शरण न लें।

इधर, गुरुवार को रुक-रुककर हुई बारिश से शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ, लेकिन ठंडी हवाओं के चलने से मौसम पूरी तरह खुशनुमा बन गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों तक तापमान में आई गिरावट बरकरार रहेगी और वातावरण अपेक्षाकृत ठंडा व सुहावना बना रहेगा।